मां ने 4 बेटियों के साथ की आत्महत्या: बच्चियों को बावड़ी में फेंककर लगाई फांसी, जानिए आखिर कैसे और क्यों उठाया खौफनाक कदम
मां ने अपनी चार बेटियों को बावड़ी में फेंककर फांसी लगा ली। इस घटना में तीन बच्चियों समेत महिला की मौत हो गई है और एक बच्ची की तलाश की जा रही है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
सागर 12 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार रात एक मां ने अपनी चार बेटियों को बावड़ी में फेंककर फांसी लगा ली। इस घटना में तीन बच्चियों समेत महिला की मौत हो गई है। गुरुवार को चारों शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक बच्ची लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला केसली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरीया गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं उसकी तीन बेटियों की लाश बावड़ी में तैरती मिली। सूचना के बाद पुलिस ने चारों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके अलावा एक बच्ची की तलाश बावड़ी में की जा रही है। महिला ने ये कदम क्यों उठाया उसका खुलासा नहीं हुआ है।
मृतकों में कौन-कौन है शामिल ?
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सविता बाई (28), अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में की गई है। वहीं 5 महीने की मनीषा लापता बताई जा रही है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सविता बाई अपनी तीन बेटियों, पति चंद्रभान लोधी, सास और ननद के साथ केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरीया गांव में रहती थी।
कैसे हुआ मामले का खुलासा ?
बताया जा रहा है कि सविता बाई का पति चंद्रभान लोधी रोजी-मजदूरी के सिलसिले में बुधवार को बाहर गया था। सविता अपनी चार बच्चियों, सास और ननद के साथ घर पर थी। गुरुवार सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान सभी की आंखे फटी की फटी रह गई। महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी और उसके चार बच्चे गायब थे।
मां समेत तीन बेटियों के शव बरामद
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और बच्चियों की तलाश शुरु की गई। गुरुवार दोपहर तीन बच्चियों के शव पास के ही बावड़ी के अंदर तैरती मिली। इसके बाद तीनों शव को बावड़ी से बाहर निकाला गया और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं 5 महीने की मनीषा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)