Raipur News: रायपुर में डबल मर्डर, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप...
Raipur News: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। पूर्व कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया....
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का नाम गुलाब साहू है।
जानिए पूरी घटना
दरअसल, ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। पूर्व कांस्टेबल गुलाब साहू अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। घटना को लेकर पता चला है कि आरोपी गुलाब साहू ने चार साल पहले लता साहू से शादी की थी। लता साहू की एक बेटी भी थी, जिसका नाम चित्रा साहू था।
बताया जा रहा है कि आज सुबह विवाद के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी पर टंगिया से वार कर दोनों की जान ले ली। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना विधानसभा पुलिस को की।
घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी गुलाब साहू ने हत्या को क्यों अंजाम दिया? और उसके पीछे का कारण क्या था? इसकी जांच विधानसभा पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पूछताछ के बाद हत्या के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर घटना की जानकारी मीडिया को देगी।