सुहागरात पर खूनी खेल: दुल्हे ने छुआ तो दुल्हन ने मारा थप्पड़ और फोड़ दिया सिर, फिर जो हुआ जानकर चकरा जाएगा आपका माथा
Rampur Crime News: दुल्हन ने सुहागरात पर दुल्हे को हाथ तक लगाने नहीं दिया और फिर इसके बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद पंचायत में बैठक बुलाई गई, जिसके बाद ससुराल वालों ने दामाद का सिर फोड़ दिया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रामपुर 1 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने सुहागरात पर दुल्हे को हाथ तक लगाने नहीं दिया और फिर इसके बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद पंचायत में बैठक बुलाई गई, जिसके बाद ससुराल वालों ने दामाद का सिर फोड़ दिया। आखिर में लिखित समझौते के बाद मामला शांत हुआ और दुल्हन अपने घर वापस लौट गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला लक्ष्मीनगर में रहने वाले कन्हैया (22) की शादी 29 मार्च रविवार को उत्तराखंड के किच्छा आर्य समाज में हुई थी। सोमवार दोपहर वह दुल्हन को विदाकर अपने घर लाया। सोमवार देर रात तक घरवालों ने रस्में निभाकर दोनों को अपने कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद ही कमरे से झगड़ने की आवाज आने लगी। परिवार वालों ने जब दरवाजा खुलवाया, तो कन्हैया ने बताया कि दुल्हन इस शादी से खुश नहीं है और उसे हाथ लगाने नहीं दे रही है। वहीं जब उसने दुल्हन को समझाने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ जड़ दिया।
कब और कैसे बढ़ा विवाद ?
कन्हैया के भाई शंकर कश्यप और बहन पूनम कश्यप ने बताया कि दुल्हन का किसी और के साथ चक्कर है। इतना ही नहीं वह कन्हैया के साथ रिश्ते से खुश नहीं है। इसके बाद दुल्हन के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई और फिर मंगलवार को पंचायत की बैठक बुलाई गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और ससुराल पक्ष ने दामाद की पिटाई कर दी और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
थाना निरीक्षक ने क्या कहा ?
मंगलवार देर रात फिर से पंचायत की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में दुल्हन ने कन्हैया के साथ रहने से साफ मना कर दिया। समझौते के बाद थाने में लिखित समझौता जमा किया गया। इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ लौट गई। कोतवाली थाना निरीक्षक का इस मामले में कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है।