Narayanpur News: आखिरी इनामी नक्सली का सरेंडर, एसपी रोबिनसन के सामने हिंसा त्यागकर लौटा मुख्यधारा में, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद...

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आखिरी इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। माओवादी ने एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Update: 2026-03-31 11:39 GMT

Narayanpur News: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 1 लाख रूपए के आखिरी इनामी माओवादी ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। साथ ही जिले की पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में 59 हथियार बरामद किए गए।

दरअसल, जिले में पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत आज एक लाख के इनामी माओवादी बिजलू मण्डावी पिता बोगा राम मण्डावी 26 वर्ष ने एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

एसपी रोबिनसन गुड़िया ने मीडिया को बताया कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 तक कुल 302 माओवादी कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके है। वहीं इस अवधि में 270 हथियारों की रिकवरी हुई है। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

नारायणपुर में पुलिस द्वारा “माड़ बचाओ अभियान” के तहत विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया गया। इसी के तहत एक महीने तक जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी व बीएसएफ़ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग व एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग व सुदृढ़ आसूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाकर कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 59 हथियार बरामद किए गए। साथ ही 1856 जिंदा राउंड (गोला-बारूद) जब्त किए गए। खराब/खोखा सहित कुल 1908 नग है। कार्रवाई में विस्फोटक व आईईडी से संबंधित 36 सामग्री, बीजीएल राउंड, लॉन्चर सहित कुल 330 नग सामग्री, 113 नग डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक सहित), 300 मीटर कार्डेक्स/इलेक्ट्रिक वायर व 20 से अधिक इकाई प्राइमा कॉर्ड, लगभग 55+ किलोग्राम विस्फोटक पाउडर/रसायन (बारूद, सल्फर, यूरिया आदि), बम/IED/ग्रेनेड, दैनिक उपयोग की सामग्री तथा बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया।

इस कार्रवाई से नक्सलियों की लॉजिस्टिक, हथियार आपूर्ति व आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर आघात पहुंचा है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

बता दें कि मारे गए नक्सलियों के द्वारा अबूझमाड की जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है।

एसपी ने आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस व केन्द्रीय बल को अवश्य दें।

पिछले एक महीने में जनसहयोग से रिकवर किये गए हथियार की जानकारी

01 इंसास एलएमजी - 01 नग

02 स्टेनगन - 02 नग

03 303 रायफल - 02 नग

04 9 एम.एम. पिस्टल - 01 नग

05 रिवॉल्वर - 01 नग

06 315 रायफल - 11 नग

07 12 बोर बंदूक - 07 नग

08 बीजीएल लाँचर - 06 नग

09 भरमार बंदूक - 25 नग

10 एसएलआर रायफल मैगजीन - 03 नग

11 कार्बाईन मैगजीन - 03 नग

12 303 रायफल मैगजीन - 09 नग

13 303 एलएमजी मैगजीन - 02 नग

14 इन्सास रायफल मोडीफाई लोहा मैगजीन - 02 नग

15 कार्बाईन मैगजीन - 05 नग

16 303 रायफल मैगजीन - 09 नग

17 एके 47 रायफल जिंदा राउण्ड - 40 नग

18 7.62 एसएलआर जिंदा राउण्ड - 136 नग

19 5.56 इन्सास जिंदा राउण्ड - 137 नग

20 9 एमएम पिस्टल जिंदा राउण्ड - 264 नग

21 303 रायफल जिंदा राउण्ड - 680 नग

22 315 रायफल जिंदा राउण्ड - 188 नग

23 12 बोर बंदूक जिंदा राउण्ड - 150 नग

24 एस.एल.जी. कारतूस - 08 नग

25 बीजीएल सेल (बड़ा)- 60 नग

26 बीजीएल सेल (मीडियम) - 100 नग

27 बीजीएल सेल (छोटा) - 150 नग

28 हथगोला - 36 नग

29 12 बोर बंदूक खराब राउण्ड - 33 नग

30 12 बोर बंदूक खाली खोखा - 19 नग

31 315 रायफल ब्रोकन - 02 नग

32 एस.एल.जी. - 01 नग

33 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक सहित)

34 कार्डेक्स/इलेक्ट्रिक वायर/प्राइमा कॉर्ड

35 विस्फोटक पाउडर/रसायन

36 बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

37 दैनिक उपयोग की वस्तुएं

Tags:    

Similar News