Balrampur News: पहली बार मवेशी तस्करी में महिला गिरफ्तार, तस्करी के रूपए को पत्नी के एकाउंट में करवाता था ट्रांसफर, 4 गिरफ्तार, 14 नग भैंस, दो पिकअप व कार जब्त
Balrampur News: छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी मामले में पहली बार एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति मवेशियों की तस्करी कर उनसे मिले रूपए को पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाता था।
Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने महिला व उसके पति समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप में 7-7 नग भैंस-भैंसी और एक कार ग्रेन्ड विटारा को जब्त किया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 28-29 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुनाथ नगर बलंगी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इस सूचना को जिले के एसपी वैभव बैंकर ने गंभीरता से लिया और एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। एएसपी के नेतृत्व में एसडीओपी वाड्रफनगर की टीम ने चौंकी बलंगी क्षेत्र में तस्करों को पकड़ने बैरियर लगाया गया। इसी बीच दो पिकअप और एक कार तेज रफ़्तार से आ रही थी। पुलिस की टीम ने वाहनों की घेराबंदी कर उन्हें रूकवाया। पुलिस को देखकर पिकअप सवार दोनों चालक अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस की टीम ने ग्रेन्ड विटारा कार क्र सीजी 30, जी 5161 के चालक को हिरासत में लिया और दोनों पिकअप की तलाशी ली गई। इस दौरान पिकअप में 7-7 नगर भैंस लोड मिले। कार सवार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामले में चौकी बलंगी में अपराध 111 1 2, बीएनएस व छग कृषक पशु की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 1, घ, कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस की टीम ने कार चालक आरोपी जितेंन्द्र कुमार जायसवाल से पूछताछ की तो आरोपी ने तस्करी की बात कबूल की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मानिकचंद सोनवानी, दीपक सोनवानी के साथ मिलकर तस्करी करते थे। आरोपी मानिकचंद सोनवानी ने बताया कि तस्करी के रूपय उसकी पत्नी देवमती सोनवानी के बैंक खातें में आते थे। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र जायसवाल की निसानदेही पर अन्य आरोपी मानिकचंद सोनवानी, देवमती सोनवानी, दीपक सोनवानी को गिरफ्तार किया। साथ ही सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। साथ ही मामलें में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. जितेन्द्र जायसवाल पिता हुकुमचन्द्र, निवासी केसारी थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर
2. मानिकचंद सोनवानी पिता स्व. रामनाथ निवासी केसारी थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर
3. दीपक सोनवानी पिता गोपीचंद सोनवानी निवासी केसारी थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर
4. देवमती सोनवानी पति मानिकचंद सोनवानी निवासी केसारी थाना रघुनाथनगर, बलरामपुर