तंत्र-मंत्र के नाम पर नई बहू को किया निर्वस्त्र: ससुर ने पूरे शरीर पर लगाई राख, फिर किया कुछ ऐसा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Kanpur Woman Harassment Case: नई बहू को तंत्र-मंत्र की पूजा के नाम पर पूरे परिवार के सामने निर्वस्त्र किया गया और उसके शरीर पर राख लगाया गया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
कानपुर 31 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया, जहां नई नवेली बहू को तंत्र-मंत्र की पूजा के नाम पर पूरे परिवार के सामने निर्वस्त्र किया गया और उसके शरीर पर राख लगाया गया। वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सास, ससुर, पति, बाबा और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, सचेंडी थाना इलाके के सुरार गांव में रहने वाले परिवार ने 6 मार्च 2024 को अपनी बेटी की शादी पांडू नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी के बेटे कौतुक मिश्रा के साथ कराई थी। शादी के बाद जब पीड़िता ससुराल पहुंची, तो उसकी सास ने आधी रात 12 बजे पूजा शुरु की और कहा कि उसके घर में तंत्र मंत्र की पूजा से ही संपत्ति आई है। इस पूजा में सब बिना कपड़ों के शामिल होते हैं, तो उसे भी बिना कपड़ों के पूजा में शामिल होना पड़ेगा।
ससुर ने की शर्मनाक हरकत
वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके पति ने उसे ससुर के साथ कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान ससुर ने उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके पूरे शरीर पर राख लगा दिए। इसके बाद उसे पूजा में बैठाया गया। यह पूजा हर महीने होती थी, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी।
पुलिस ने बनाया समझौता का दबाव
घटना की खबर मिलते ही पीड़िता को उसका भाई अपने साथ ले गया, तो ससुराल पक्ष उससे 2 करोड़ कैश और 1 किलो सोना मांगने लगे। जबकि पीड़िता के घर वालों ने शादी में 5 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके बाद जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस उनपर समझौता के लिए दबाव बनाने लगी। आखिर में महिला थाने में पति कौतुक मिश्रा, सास, ससुर, बाबा और देवर के खिलाफ 6 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
ACP का मामले में क्या कहना है ?
ACP आशुतोष सिंह का इस मामले में कहना है कि लड़की की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसने जो भी आरोप लगाए हैं उसपर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और फिर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।