Raipur News: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की बेदम पिटाई, संचालिका के बेटे ने बेल्ट से पीटा... युवक की हालत गंभीर, हैदराबाद में भर्ती...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की बेल्ट से बेदम पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका का बेटा मरीज की पिटाई करते हुए दिख रहा है।

Update: 2026-03-30 15:27 GMT

Raipur News: रायपुर। शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नशा मुक्ति केंद्र के अंदर मरीज की बेरहमी से पिटाई हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने मरीज को इतना मारा कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित के पिता ने इस पूरे मामले में संचालिका के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पंडरी थाने में पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए पूरा मामला

घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। मोवा में साहस नशा मुक्ति केंद्र है। ओडिशा के उमरकोट निवासी ने अपने बेटे को उपचार के लिए भर्ती कराया था।

पंडरी थाने दी शिकायत में युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अंकुर मांझी को मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में तीन महीने इलाज के लिए भर्ती कराया था। इस दौरान केंद्र की संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा के द्वारा अंकुर मांझी से मारपीट की गई।

पीड़ित ने आरोपी लगाया कि अनिकेश शर्मा ने अंकुर को इतना मारा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए विशाखापट्टनम में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट की घटना से उनके बेटे की मानसिक स्थिति ख़राब हो गई है।

पीड़ित के पिता की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया। जांच के बाद संचालिका के बेटे को गिरफ्तार कर मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, पंडरी पुलिस की जाँच जारी है।


Tags:    

Similar News