Raipur News: कारोबारी के घर 17 लाख की चोरी, परिवार वालों की मौजूदगी में अलमारी खोलकर चुरा ले गए नगदी...
Raipur News: राजधानी रायपुर में कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी हो गई। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है...
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सुमित ज्वेलर्स और शुभम-के मार्ट से जुडे कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी हो गई। घर में परिवार वालों की मौजूदगी में ही किसी ने घटना को अंजाम दे दिया। कारोबारी को जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत सिविल लाइन में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जाँच की जा रही है। पीड़ित कारोबारी का नाम नमित कांकरिया है।
जानिए पूरा मामला
घटना 29 मार्च की है। कारोबारी नमित कांकरिया की शिकायत के मुताबिक, सुबह अपने दफ्तर के लिए निकल थे। दोपहर में जब घर लौटे और अलमारी में देखें तो उसमें रखे 17 लाख नगदी गायब थे। करोबारी ने घर के लोगों से नगदी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी चोरी के रकम के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। कारोबारी ने घर में काम कर रहे नौकरों से भी पूछताछ की, लेकिन रुपये के संबंध में कोई जवाब नहीं मिला।
कारोबारी ने चोरी की घटना को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घर में काम करने वाले और परिजनों से चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की टीम मौके पर लगे सीसीटीवी सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि घटना को घर में आने जाने वाले किसी व्यक्ति ने ही अंजाम दिया है। पड़ोसियों से भी पुलिस पूछताछ जारी है।