Sakti News: पहले गला घोंटा, मौत नहीं होने पर ईंट से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, 1800 सौ और मोबाइल चोरी के शक में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार...
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवक की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो आरोपियों को गिरफतार किया गया। दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
Sakti News: सक्ती। जिले के थाना मालखरौदा में हुए हत्या के मामले में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के शक में दोनों आरोपियों ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए घटना
दरअसल, घटना 28 मार्च की है। मालखरौदा क्षेत्र के देवरहा तालाब के पास एक युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मृतक की पहचान राहुल कुर्मी के रूप में की गई। मृतक देवरहा तालाब के पास ऑटो सेंटर खोलकर गाड़ी सर्विसिंग का काम करता था।
पुलिस जांच में पता चला कि युवक अंतिम बार गांव के ही दो युवक इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव के साथ देखा गया था। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों संहेहियों को पकड़ा।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इंद्र गेबल के जेब से 1800 रुपये चोरी हुए थे और नारायण यादव के भाई का मोबाइल भी चोरी हो गया था। दोनों चोरी का शक मृतक राहुल कुर्मी पर था। इसी को लेकर इंद्र गेबल और नारायण यादव ने राहुल कुर्मी से 28 मार्च को विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने कपड़े से राहुल का गला दबा दिया, जब मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
01) इंद्र कुमार गबेल उर्फ इंदर गबेल पिता शिव प्रसाद गबेल 35 साल ग्राम बंदोरा चौकी अड़ भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)
02. नारायण यादव उर्फ निखिल पिता पालेश्वर यादव उम्र 20 साल ग्राम बंदौरा वार्ड क्र. 16 चौकी अड़ भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)|