आइसक्रीम वाले का सिर किया धड़ से अलग, फिर घर ले जाकर चूल्हे में भूंज दिया: पूरी घटना जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
UP Shocker: आइसक्रीम वाले का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर कटे हुए सिर को घर के चूल्हे में भूंज दिया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बाराबंकी 29 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आइसक्रीम वाले के मर्डर से सनसनी फैल गई है। शनिवार को एक शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद आइसक्रीम वाले का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर कटे हुए सिर को घर के चूल्हे में भूंज दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कटा सिर और धड़ बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी शंकर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू राजभार (26) के रूप में हुई है, जो कि बेहटा थाना दरियाबाद क्षेत्र में रहने वाला था। तीन दिन पहले ही उसने साइकिल पर आइसक्रीम का डिब्बा रखकर बेचने का बिजनेस शुरु किया था। शनिवार को बबलू अपने 12 साल के चचेरे भाई के साथ आइसक्रीम बेचने के लिए घाघरा नदी के पार परसावल गांव आया था।
क्यों और कैसे की हत्या ?
तभी गांव में रहने वाले शंकर यादव (50) ने उसे रोककर आइसक्रीम मांगी और फिर पैसे न देने पर कहासुनी शुरु हो गई। शंकर ने बबलू को आवाज लगाकर आइसक्रीम बेचने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। बबलू ने जब उसकी बात नहीं मानी, तो शंकर घर से धारदार हथियार ले आया और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया।
धड़ के साथ क्या किया ?
सिर को धड़ से अलग करने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा। आरोपी सिर को लेकर पास के ही एक घर में पहुंच गया और उसे चूल्हे में डालकर जलाने लगा। यह सब देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद जला हुआ सिर और धड़ को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा ?
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर यादव (50) को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाला हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय का इस मामले में कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।