Durg News: शातिर बकरा चोर गिरफ्तार, पहले रेकी करते, फिर चोरी के बकरे को काटकर बेच देते... धारदार हथियार, नगदी और वाहन जब्त...
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बकरा चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने स्कूटी, धारदार हथियार, नगदी रकम जब्त की है।
Durg News: दुर्ग। जिले में बकरा चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने से पहले स्कूटी में सवार होकर रेकी करते थे, फिर मौके का फायदा उठाकर बकरा चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कबूल किया है कि बकरा चोरी करने के बाद उसे काटकर बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पुलिस ने नगदी समेत अन्य सामान जब्त किया है।
जानिए क्या थी शिकायत और कैसे देते थे घटना को अंजाम
दअरसल, 25 मार्च को प्रार्थी बन्नी अली निवासी बजरंग चौक ग्राम जोरातराई ने बकरा चोरी की शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में बन्नी ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च की शाम अपने बकरों को घर में रख, सोने के लिए चला गया था। इसके बाद 25 मार्च की सुबह उठा और देखा तो दो नग बकरे कम थे। घर के आसपास सीसीटीवी की जांच की गई तो दोपहिया सवार चोर बकरा ले जाते दिखाई दिए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 305, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और रूआबांधा क्षेत्र से दोनों आरोापियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के बकरे को काटकर बेच दिए थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहम्मद शफी 50 वर्ष निवासी आजाद चौक मस्जिद के पास रूआबांधा भिलाई नगर।
2. ओमप्रकाश वर्मा 35 वर्ष निवासी आजाद चौक मस्जिद के पास रूआबांधा भिलाई नगर।
जब्त सामान
1. दुपहिया स्कूटी वाहन
2. धारदार हथियार
3. घटना के समय पहने कपड़े एवं चप्पल
4. नगदी रकम
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार, राजीव दुबे एवं महेश यादव की भूमिका रही।
पुलिस की अपील
पुलिस कहा कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को तत्काल दें, सीसीटीवी कैमरों का उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें। साथ ही अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी...