मां के अफेयर से नाराज़ बेटे ने की हत्या: युवक को चाकू से गोद-गोदकर उतारा मौत के घाट,दोनों को इस हालत में देखकर बौखलाया
Delhi Murder Case: मां के अफेयर से नाराज़ बेटे ने युवक को चाकू से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
दिल्ली 29 मार्च 2026, भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार को आरोपी ने अपनी मां के साथ उसके अवैध संबंध के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन (वेस्ट) इलाके का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमन (22) के रूप में हुई है, जो कि मदनगीर का रहने वाला था। शनिवार को वह एक महिला को पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर लेकर जा रहा था, तभी महिला के 18 वर्षिय बेटे रोहित ने उन्हें देख लिया और उन्हें रोककर अमन को चाकू मार दिया। चाकू के हमले में अमन जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस ?
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अमन के भाई सुमित ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सुमित ने दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस महिला से पूछताछ कर और सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी तक पहुंच गई।
आखिर क्यों की हत्या ?
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहाल विहार में रहने वाले आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल होने वाले चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी मां के अवैध संबंध के शक में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।