खेत में रंगरलिया मनाते पकड़ाई बड़ी बहन: प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन को दी खौफनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी वारदात
Barabanki Murder Case: खेत में रंगरलिया मना रही बड़ी बहन को छोटी बहन ने पकड़ लिया। इसके बाद बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
बाराबंकी 28 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 11 साल की अनुष्का का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन और उसका आशिक निकला। अनुष्का ने दोनों को गुरुवार को खेत में रंगरलिया मनाते पकड़ लिया था और पापा को ये सब बताने की बात कहीं थी। इसी को लेकर उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। यह पूरा मामला मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, बसारी गांव में रहने वाले रामेद्र मौर्य की 11 साल की बेटी अनुष्का की लाश गुरुवार को खेत में संदिग्ध हालत में मिली थी। शव के गर्दन पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जब अनुष्का की बड़ी बहन काजल (18) से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
कब से चल रहा था प्रेम प्रसंग ?
पुलिस के मुताबिक, काजल का प्रेम प्रसंग गांव के शिवम (20) के साथ पिछले दो महीने से चल रहा था। होली पर काजल के पिता को उसके और शिवम के रिश्ते की भनक लग गई थी। इस दौरान उन्होंने काजल का मोबाइल तोड़ दिया था और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई, लेकिन फिर भी काजल चोरी छिपे शिवम से मिलती-जुलती रही।
कब और कैसे की हत्या ?
गुरुवार को अनुष्का अन्य बच्चों के साथ खेत में रोपा के लिए गई थी। इसी दौरान अनुष्का ने अपनी बहन काजल और शिवम को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने पिता को ये सब बताने की बात कही, जिससे डरकर काजल और शिवम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और घटना से अंजान बनते रहे। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी काजल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।