अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही फिर भड़की मोकामा में 'आग'...गैंगस्टर सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल

Bihar Viral Audio: बाहुबली अनंत सिंह के गृह क्षेत्र मोकामा के नौरंगा जलालपुर में गैंगस्टर सोनू और सिपाही की बातचीत की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सोनू ने पुलिस और अनंत सिंह के बीच साठगांठ का आरोप लगा रहा है।

Update: 2026-03-27 10:10 GMT

Bihar Gangster Sonu Viral Audio: बिहार के मोकामा में नौरंगा जलालपुर गांव के गैंगस्टर सोनू का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कॉन्स्टेबल से कह रहा-थानेदार को हमेशा 1 लाख से 50 हजार पहुंचवाता हूं। फिर भी वो मेरी गाड़ी और आदमियों को पकड़ रहा है। वायरल ऑडियो में सोनू मोकामा से जदयू विधायक अनंद सिंह का भी नाम ले रहा है। वह कह रहा कि अनंत सिंह के कहने पर पंचमहला का थानेदार ये सब कर रहा है। अनंत सिंह पुलिस से मिलकर डरा रहे हैं। सोनू आगे कहता है कि थानेदार चाहता है कि मैं अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गवाही ना दूं।

कहा जा रहा कि सोनू कॉन्स्टेबल रंजीत से कॉल पर बात कर रहा है। वैसे, एनपीजी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस ऑडियो में सोनू रंजीत से कह रहा है कि पंचमहला थाने के एसएचओ (SHO) कुंदन कुमार को मैं बराबर लाख-50 हजार रुपए भेजता था। इसके बदले पंचमहला थाना क्षेत्र में सोनू-मोनू गैंग को अवैध धंधा करने की छूट थी। इतना ही नहीं सोनू ऑडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि एसएचओ (SHO) को पैसा लेने के मामले में फंसा देंगे।

तुम्हारे जरिए SHO को पहुंचवाए हैं पैसे

सोनू कॉन्स्टेबल से कहता है कि मैंने तुम्हारे जरिए SHO को रूपए पहुंचवाए हैं। रंजीत इस बात को स्वीकार करता है। सोनू कहता है कि मेरे पास सब सबूत हैं। मैं वायरल कर दूंगा। सोनू कहता है कि SHO ने पैसे लेकर भी जेसीबी जब्त कर लिया। जनेऊ पकड़कर कसम खाता हूं कि ऑडियो और वीडियो वायरल करने पर वह बर्बाद हो जाएंगे। SHO ने जब जितने रुपए मांगे मैंने दिया है। इस पर कॉन्स्टेबल कहता है कि आप एक्शन लीजिए, लेकिन बीच में उसे नुकसान होगा। सोनू कहता है कि SHO ने मेरे पिता को धमकी दी और उन पर पिस्टल तानी। थाना प्रभारी मुझे अनंत सिंह पर दर्ज एफआईआर में कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे।

कॉस्टेबल के रुपए लेने का है वीडियो

सोनू ने आगे कहा कि उसके पास कॉन्स्टेबल द्वारा रुपए लेने का वीडियो है। रुपए लेने के 3 वीडियो हैं, जिसे मैं वायरल कर दूंगा। दरअसल, सोनू का आरोप है कि हाल में पुलिस ने उसके गिरोह के पकड़े दो सदस्यों को हथियार देकर झूठा फंसाया।

ऑडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई

पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ-एक रामकृष्ण ने कहा है कि सोनू और पंचमहला थाना के एक चौकीदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की सूचना है। उसमें रुपए के लेन-देन और दूसरी बातचीत हो रही है। हाल में पंचमहला थाने में एक प्राथमिक की दर्ज हुई थी, जिसमें एक जेसीबी और अवैध हथियार बरामद हुआ था। इसे लेकर में भी दोनों में बातचीत हो रही है। ऑडियो के सत्यापन के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोनू गैंग ने अनंत सिंह को किया था चैलेंज

इससे पहले सोनू का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह एक शख्स को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उस वीडियो में भी सोनू ने कहा था कि अनंत तुमको बचा लेगा क्या? जो मूंछ पर ताव देता है, वो मेरे घर पर आया था। क्या कर लिया? उसको तो भगा दिए थे। वीडियो में वो नौरंगा गोली कांड में मुखबिरी करनी की भी बात हो रही थी।

Tags:    

Similar News