BJP यानी बड़ी बदचलन पार्टी, रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला, बोलीं-महिलाओं को भोग....
Bihar News : बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा नेताओं के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने BJP को बड़ी बदचलन पार्टी बताया है।
Rohini Acharya On BJP : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्र और बिहार की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से विवादित टिप्पणी की है। रोहिणी आचार्य ने महिलाओं के सम्मान और सुशासन का दावा करने वाली भाजपा को बड़ी बदचलन पार्टी (BBP) बताया है। आरोप लगाया कि BJP नेता महिलाओं को केवल भोग की वस्तु के रूप में देखते हैं और पार्टी के लोग यौन शोषण के गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।
रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नाम बदलकर बड़ी बदचलन पार्टी (BBP) कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भोग की वस्तु मानने और समझने वाली विचारधारा का अनुसरण करने वाली जमात भाजपा ऊपर से नीचे तक यौनचारियों से पटी है। ऐसे दर्जनों मामले हैं, जो बताते हैं कि इनके चेहरे यौनाचार में लिप्त हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर के बयानों का दिया हवाला
रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब यह बात साबित हो चुकी है कि महिलाओं को भोग की वस्तु मानने और समझने वाली विचारधारा का अनुसरण करने वाली जमात भाजपा ऊपर से नीचे तक यौनचारियों से पटी है। लालू की बेटी ने अपने आरोपों में मुख्य निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया है। उन्होंने लिखा कि यह चिंता का विषय है कि अब प्रधानमंत्री पर ही गंभीर आरोप लग रहे हैं। रोहिणी ने भाजपा के पूर्व नेता सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर का हवाला देते हुए बताया कि ये आरोप विपक्ष नहीं, बल्कि भाजपा के अपने ही लोगों की तरफ से लगाए जा रहे हैं।
'BJP' नहीं बल्कि 'बड़ी बदचलन पार्टी BBP' ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 27, 2026
"भारतीय जनता पार्टी BJP " नहीं बल्कि " बड़ी बदचलन पार्टी BBP " नाम होना चाहिए बीजेपी का.. दर्जनों चर्चित वाकये हैं , जो बताते हैं कि बीजेपी के बड़े से लेकर छोटे चेहरे लिप्त रहे हैं यौनाचार में और अब ये बात साबित हो चुकी है कि महिलाओं… pic.twitter.com/1A9CrDRHp9
पूरी दाल है काली
इतना ही नहीं रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री और भाजपा प्रवक्ताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जो लोग नैतिकता और मूल्यों पर झूठे उपदेश देते हैं, वे अब चुप क्यों हैं? उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा के भोंपू की तरह बजने वाले प्रवक्ताओं की चुप्पी ही बताती है कि आरोप बेबुनियाद नहीं हैं। यहां दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली प्रतीत होती है।
वीडियो भी किया पोस्ट
रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में बॉबी नाम की महिला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत और भाजपा नेता नितिन गडकरी और विजय गोयल का नाम लेकर गंभीर आरोप लगा रही।