दरोगा जी को रील पड़ी भारी, गले में गमछा डालकर हथियार लहराते बनाया वीडियो, एसपी ने कर दिया सस्पेंड

Katihar ASI Suspended: बिहार के कटिहार जिले में एक दरोगा को रील बनाना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाने के चलते पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी SP Shikhar Chaudhary) ने सख्त एक्शन लेते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Update: 2026-03-26 10:14 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Katihar ASI Suspended: 26 मार्च 2026, बिहार के कटिहार जिले में एक दरोगा को रील बनाना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाने के चलते एएसआई की नौकरी खतरे में पड़ गयी. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी (SP Shikhar Chaudhary) ने सख्त एक्शन लेते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

SP शिखर चौधरी ने एएसआई को ससपेंड किया 

मामला जिले के बरारी थाना क्षेत्र का है. एएसआई दिवाकर ने वर्दी में गले में गमछा डालकर और हथियार दिखाकर वीडियो बनाया. जो कि वायरल हो गया. जिसके बाद SP शिखर चौधरी ने एएसआई दिवाकर को ससपेंड कर दिया है. 

क्या है मामला 

जानकारी के मुताबिक, एएसआई दिवाकर अपनी पुलिस टीम के साथ गंगा नदी से किनारे दियारा इलाके में क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने रील बनाई. उन्होंने गले में गमछा डाला और हाथ हथियार लेकर वीडियो बनाया. इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

क्यों हुई यह कार्रवाई 

वीडियो में देखा जा सकता है एएसआई दिवाकर वर्दी के ऊपर गमछा डाले हुए हैं साथ ही रायफल लहराते हुए चल रहे हैं. एक वीडियो में वो नाव पर बैठे हुए अन्य पुलिसकर्मी के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. 

एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने मामले में संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराई. जांच के बाद एसपी शिखर चौधरी ने एएसआई दिवाकर निलंबित कर दिया है. बता दें, बिहार के डीजीपी की ओर से पहले ही सोशल मीडिया को लेकर आदेश जारी किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में वीडियो नहीं बनाएगा वरना उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी. 



Tags:    

Similar News