सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गैस की कालाबाजारी के लिए होटल में मारा छापा, लेकिन हो गया देह व्यापार का खुलासा, इस हालत में मिले चार जोड़े
पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की सूचना पर नीलम होटल में छापेमारी की थी, लेकिन वहां चल रहे सेक्स रैकेट का खुुलास हो गया।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
पटना 19 मार्च 2026, बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को पुलिस अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की सूचना पर नीलम होटल में छापेमारी के लिए पहुंची थी, लेकिन होटल में कुछ और ही चल रहा था। पुलिस ने इस दौरान 4 लड़की और 4 लड़कों के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया। साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। यह पूरा मामला मोकामा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मोकामा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोकामा थाना क्षेत्र के नीलम होटल में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के बाद जब टीम ने बुधवार को SDM गरिमा लोहिया और SDOP 1 आनंद कुमार के नेतृत्व में होटल नीलम में छापेमारी की तो टीम के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।
आपत्तिजनक हालत में मिले 4 जोड़े
दरअसल, होटल नीलम में गैस की कालाबाजारी के साथ ही सेक्स रैकेट भी चल रहा था। टीम ने जब होटल के कमरों की तलाशी ली, तो 4 लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी के साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया, जो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट की भी पुष्टी करती है। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक को भी अपनी हिरासत में ले लिया।
अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भी खुलासा
पुलिस की टीम की ओर से होटल नीलम में सेक्स रैकेट के खुलासे के साथ ही भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। आरोप है कि होटल में घरेलू और व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग का धंधा लंबे समय से चल रहा है।
थाना प्रभारी ने क्या कहा ?
इस मामले में मोकामा थाना प्रभारी कुणाल कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस सिंडिकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है।