Raipur News: महिला कांस्टेबल की मिली लाश, फंदे पर लटका मिला शव, अकेले रहती थी काॅलोनी में, मचा हड़कंप

Raipur News: राजधानी रायपुर में महिला कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला कांस्टेबल का शव उसके घर पर मिला। पुलिस मामल में जांच कर रही है।

Update: 2026-04-12 08:01 GMT

Raipur News: रायपुर। महिला कांस्टेबल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला कांस्टेबल रायपुर के पुलिस काॅलोनी में अकेले ही रहती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी आरक्षक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल महिला आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। महिला कांस्टेबल पूजा कुशवाह पुलिस काॅलोनी में अकेली ही रहती थी। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे आरक्षक के सुसाइड की सूचना पुलिस को मिली थी। शाम के बाद से पूजा घर से निकली नहीं थी। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने आवाज देकर दरवाजा भी खटखटया, लेकिन पूजा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दियादी। जिसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो पूजा की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटक रही थी।

तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आजाद नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने पड़ोसियों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दे दी है। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि महिला आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस की टीम मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Tags:    

Similar News