Durg News: सेक्स वीडियो वायरल मामले में विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे थाने, दिया सैंपल, बोले-ढाई साल में नहीं कर पाई पुलिस जांच...

Durg News: सेक्स वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस विधायक देवेंन्द्र यादव थाने पहुंचे और अपना फोटो व वीडियो का सैंपल पुलिस को सौंपे। यह मामला दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

Update: 2026-04-11 14:56 GMT

Durg News: दुर्ग। दुर्ग के विधायक देवेंद्र यादव का 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक एमएमएस वायरल हुआ था। वीडियो में युवक-युवति को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव है। देवेंद्र यादव ने वीडियो को लेकर थाने में शिकायत देकर जांच की मांग की थी।

इस मामले में विधायक देवेंन्द्र यादव को पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक नोटिस जारी किया था। आज विधायक देवेंन्द्र यादव भिलाई नगर कोतवाली थाना पहुंचे और अपनी फोटो व वीडियो का सैंपल पुलिस को सौंपे।

इस दौरान विधायक देवेंन्द्र यादव ने कहा कि हमने ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। लगभग 3 साल हो चुके, लेकिन आज तक पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर पाई है। इस मामले में मुझे एक नोटिस आया था, नोटिस 6 अप्रैल को ही मिला था और नोटिस में कहा गया था कि 6 अप्रैल की  सुबह 11 बजे थाने पहुँचाना है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि नोटिस मुझे 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे मिला तो मैं कैसे सुबह पहुंचता। देवेंद्र यादव ने पुलिस से पूछा कि इस तरीके का नोटिस क्यों भेजते हो? हम तो खुद चाहते हैं, इसकी जांच हो और सच्चाई सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के एक मंत्री के कथित वीडियो की जांच सीबीआई कर सकती है तो उनके मामले में सीबीआई जांच क्यों नहीं हो रही है।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर बीजेपी ने दावा किया था कि उसमें दिखाई दे रहा युवक देवेन्द्र यादव हैं।

वहीं, देवेंन्द्र यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। वीडियो को मॉर्फ्ड बताते हुए देवेंन्द्र यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Tags:    

Similar News