नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बनाया एक और रिकॉर्ड, शपथ ग्रहण का वीडियो देखें

Nitish Kumar Oath News : नीतीश कुमार ने अभी राज्यसभा सदस्य के लिए शपथ ली है। उन्हें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इसी के साथ अब बिहार में नए सीएम की हलचल तेज हो गई है।

Update: 2026-04-10 07:20 GMT

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। आज संसद भवन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दोपहर 12:15 बजे नीतीश कुमार को राज्यसभा की शपथ दिलाई। इस दौरान एनडीए के कई प्रमुख नेताओं के साथ बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नीतीश कुमार सीधे दिल्ली में कामराज लेन स्थित अपने आधिकारिक आवास रवाना हो गए। इससे पहले जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार को सिग्नेचर करने के लिए पेन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हो गया। चलें। इस पर फोटो सेशन के लिए रुकने के लिए कहा गया।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ नीतीश कुमार ने संसदीय रिकॉर्ड कायम कर दिया है। नीतीश कुमार अब उन चुनिंदा नेताओं के समूह में शामिल हो गए, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद यानी लोकतंत्र के चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है।

सीएम पद से इस्तीफे का इंतजार

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ बिहार के मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उनका आज शाम की फ्लाइट से पटना लौटने का कार्यक्रम है। नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्यसभा सांसद के रूप में शामिल होने के बाद वह कुछ दिनों में मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। उसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। इस दौरान उनकी बिहार के नए सीएम और नई सरकार के स्वरूप पर चर्चा होनी है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार-विमर्श के लिए दिल्ली में नितिन नबीन की अध्यक्षता बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक अगले कुछ घंटे में होनी है।

अब दिल्ली में ही रहूंगा

राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों से नीतीश कुमार ने कहा था कि अब यहीं रहूंगा। यहां (दिल्ली) बहुत समय तक काम किया है। फिर से यहीं काम करूंगा। 20 साल बिहार में बहुत काम किया है। आगे भी काम जारी रहेगा। उन्होंने संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, पर पटना आना-जाना भी जारी रहेगा। 

Tags:    

Similar News