नबी हसन का कटा सिर लेकर सड़क पर घूमा रवि चौहान, पत्नी के खिलाफ कॉमेंट सुनने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जानिए अररिया डबल मर्डर की पूरी स्टोरी

Araria Murder News: अररिया में पिकअप चालक की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। पार्किंग को लेकर विवाद के बाद यह डबल मर्डर में बदल गया।

Update: 2026-04-09 15:32 GMT

Araria Double Murder News Latest Update: बिहार के अररिया जिले में आज दिल दहलाने वाली वारदात हुई। फारबिसगंज में पार्किंग विवाद और सत्तू वाली कैसी है कॉमेंट ने हिंसक रूप ले लिया। सत्तू बेचने वाले रवि चौहान ने पिकअप ड्राइवर नबी हसन का गला काट दिया। रवि चौहान कटा सिर लेकर घूमा और फिर सड़क पर कटा सिर रख दिया। इसके बाद पिकअप चालक नबी हसन के घर वालों और अन्य लोगों मिलकर रवि की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बता दें, इस विवाद की शुरुआत पार्किंग को लेकर हुई थी। रवि जिस जगह सत्तू बेचने के लिए अपना ठेला लगाता था, वहीं नबी हसन ने बुधवार की शाम अपनी पिकअप गाड़ी खड़ा कर दी थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत करा दिया।

सत्तू वाली कैसी है... कमेंट सुनकर रवि ने खोया आपा 

पार्किंग को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हो जाता था। आज सुबह भी विवाद हुआ। नबी हसन की गाड़ी खड़ी थी। इसे देखकर रवि गुस्से में नबी हसन के पास पहुंचा। लोगों के मुताबिक रवि के सामने आते ही नबी हसन ने उसे मजाक में कॉमेंट कर दिया- और भाई सत्तू वाली कैसी है। पत्नी को लेकर किए गए कॉमेंट पर रवि ने चाकू से नबी के ऊपर हमला कर दिया। चाकू नबी के पेट में लगा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वीभत्स है। इसे हम आपको दिखा नहीं सकते।

30 सेकंड तक गला रेता

लाल रंग की टीशर्ट पहने रवि चाकू से नबी पर हमला करता है। नबी बचने की कोशिश करता है शुरुआत में एक-दो लोग दोनों का बीच-बचाव करने के लिए आगे बढ़ते हैं। इतने में चाकू नबी के पेट में घूस जाता है। इसके बाद लोग इधर-उधर हो जाते हैं। चाकू लगते ही नबी जमीन पर गिरता है। फिर रवि उसकी छाती पर बैठकर चाकू से हमला करता है। 30 सेकेंड तक गला रेत कर सिर को धड़ से अलग करता और सिर उड़ाकर सड़क के मोड़ पर रख देता है।

आरोपी को भी भीड़ ने मार डाला

आक्रोशित लोगों ने आरोपी रवि चौहान को भी मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

डबल मर्डर के बाद फारबिसगंज में स्थिति तनावपूर्ण है। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर दिया। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Tags:    

Similar News