विधायक गरमा गए... तुम्हें बर्बाद कर दूंगा, BJP MLA विनय बिहारी ने दारोगा को दी धमकी, Video देखें

Bihar BJP MLA Video Viral : बिहार में बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया से विधायक विनय बिहारी दारोगा को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं।

Update: 2026-04-09 10:58 GMT

दारोगा से बहस करते विधायक विनय बिहारी। इमेज-सोशल मीडिया

MLA Vinay Bihari Viral Video: बिहार में बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया से विधायक विनय बिहारी दारोगा को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। विधायक पुलिसकर्मियों से बहस कर दिख रहे हैं। इसके बाद इस पर सवाल पूछने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि क्या मैं उसे (दरोगा को) चुम्‍मा लूंगा। उसे प्यार करूंगा। लव यू-लव यू करूंगा? ये कोई बात है? मुख्यमंत्री के साथ सांसद और विधायक नहीं रहेंगे तो कौन रहेगा? दरोगा की इतनी हैसियत हो गई कि वह सड़क जाम कर देगा। बता दें, पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम से जुड़ा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 अप्रैल को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर दौरे पर गए थे। वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पर सीएम के स्वागत के लिए दो विधायक पहुंचे थे। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस और विधायक विनय बिहारी के बीच नोकझोंक भी हुई।

विधायक बोले-दरोगा ने कहा, मैं आपको नौकर नहीं हूं

पत्रकारों ने विनय बिहारी से इस घटना पर प्रतिक्रिया मांगी तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि विवाद ड्यूटी पर तैनात दरोगा के जवाब के चलते हुआ। विधायक का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा था, लेकिन दरोगा ने जवाब दिया कि मैं आपका नौकर नहीं हूं। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

गुस्से में व्यक्ति कुछ भी कह सकता है

विधायक विनय बिहारी ने कहा कि कोई दरोगा उन्हें उकसाएगा तो गुस्से में व्यक्ति कुछ भी कह सकता है। दरोगा कहता है कि वह हमारा नौकर नहीं है। वह नौकर नहीं है तो क्या वह विधायक और सांसद का मालिक है? पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जब दरोगा उनके साथ बदतमीजी करेगा तो वे क्या करेंगे। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या दरोगा की इतनी हैसियत हो गई है कि वह विधायक को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देगा।

Tags:    

Similar News