CG ACB News: रिश्वतखोर कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार, 1 लाख की घूस लेते एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

CG ACB News: छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर कृषि विकास अधिकारी को पकड़ा है। अधिकारी के द्वारा 1 लाख की घूस शिकायतकर्ता से ली जा रही थी।

Update: 2026-04-12 14:46 GMT

CG ACB News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रिश्वतखोर कृषि विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। बीज निरीक्षक के द्वारा झूठे मामले में फंसाने के नाम पर 3 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। पहली किस्त 1 लाख लेते एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। बीज निरीक्षक का नाम सोहन लाल भगत है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, अजीत कुमार कश्यप निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की थी कि वह हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा धान व मक्का के बीज मार्केट में सप्लाई किया जाता है। अगस्त महीने की कुल बिक्री होने के पश्चात शेष बची हुई बीज कंपनी में वापस भेजने के लिए माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज दरिमा रोड अंबिकापुर में रखा गया था।

इस दौरान सोहन लाल भगत बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी विकासखंड अंबिकापुर को बीज भंडारण का पता चलने पर उसके द्वारा प्रार्थी को अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखा कर 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।

चूंकि प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। ACB-EOW की टीम ने शिकायत सत्यापन पश्चात आज 12 अप्रैल को प्रार्थी से रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते पकड़ा गया। आरोपी बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7.12 पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News