Kabirdham News: गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 9 किलों गांजा भी जब्त

Kabirdham News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने दो तस्करों को गांजे के साथ पकड़ा है...

Update: 2026-04-12 12:05 GMT

Kabirdham News: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दो गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 9 किलों गांजा भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम त्रिलोचन सिंह राजपूत और चित्रकांत साहू है।

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, कबीरधाम जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर से सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। मौके पर की गई जांच में कुल 9 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4,50,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि गांजा को चित्रकांत साहू के द्वारा गांजे को खपाया जाता था। पूछताछ के बाद कोतवाली की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लिया। आरोपियों त्रिलोचन सिंह राजपूत व चित्रकांत साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 20(ख), 29 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि कबीरधाम पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिनमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Tags:    

Similar News