CG Teacher News: शिक्षिका गिरफ्तार, एक शिक्षिका फरार, कक्षा 7वीं के छात्र ने बुक निकालने में की देरी, गुस्साई टीचर ने छात्र को बेदम पीटा

CG Teacher News: स्कूल में पढ़ाई के दौरान मारपीट करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीँ एक शिक्षिका फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है...

Update: 2026-04-12 13:21 GMT

CG Teacher News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मारपीट करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षिका ने स्कूल के छात्र को जमकर पीटा था, जिस वजह से छात्र के दोनों कान को गंभीर क्षति पहुंची। पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्कूल की एक शिक्षिका फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान किताब नहीं निकालने पर पिटाई

थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 2 अगस्त 2025 की है। डोंगरगढ़ के पब्लिक स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला छात्र सार्थक सहारे स्कूल गया हुआ था। इस दौरान क्लास टीचर नम्रता साहू सभी छात्रों को एसएसटी की पुस्तक निकालने के लिए बोली। पुस्तक निकालने में सार्थक को थोड़ी देरी हो गई। इस बात से नाराज शिक्षिका नम्रता साहू ने इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को क्लास में बुलाया और सार्थक की शिकायत की।

इस बात से गुस्साई शिक्षिका प्रियंका सिंह ने सार्थक के दोनों कान पर हाथ से जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद छात्र के कान को गंभीर चोट लगी और सुनाई देना बंद हो गया। इसी बीच छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी छात्र को दोनों कानों से सुनने में दिक्कत होने लगी।

नाराज परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराये। दोनों शिक्षिकाओं के विरुद्ध धारा 117(2), 117(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस को मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर धारा 117 3, बीएनएस जोड़ी गई।

इधर, एसपी अंकिता के निर्देश पर एएसपी कीर्तन राठौर, एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई। जांच में साक्ष्य के आधार पर आरोपी इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ की शिक्षिका नम्रता साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार शिक्षिका का नाम

प्रियंका सिंह पति आतिश सिंह 45 वर्ष निवासी केदारबाड़ी वार्ड क्रमांक 3, थाना डोंगरगढ़

Tags:    

Similar News