टेट परीक्षा ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग ने पूछा, कितने टीचर्स हैं TET क्वालीफाई? शिक्षकों में मची खलबली

CG Teacher News: शिक्षा विभाग के एक पत्र ने शिक्षकों के बीच खलबली मचा दी है। TET को लेकर पूछे सवाल के बीच अब चर्चा छिड़ गई है.

Update: 2026-04-08 13:10 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर। शिक्षा विभाग के एक पत्र ने शिक्षकों के बीच खलबली मचा दी है। TET को लेकर पूछे सवाल के बीच अब चर्चा छिड़ गई है, और सवाल उठने लगे हैं क्या, बगैर टेट क्वालीफाई किये शिक्षको को प्रमोशन नहीं मिलेगा?

TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहित देशभर के शिक्षक दिल्ली कूच कर चुके हैं। छत्तीसगहढ़ में सरकार ने टीईटी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बस्तर जेडी ने एक आदेश जारी कर टेट को लेकर सभी डीईओ से जानकारी मांगी है। जेडी के इस पत्र के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

जीडी ने डीईओ को जारी पत्र में लिखा है, शिक्षक व प्रधान पाठक की पदोन्नति प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के पद पर की गई है। पदोन्नत शिक्षकों में कितने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण है। ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है।

देखें संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग-बस्तर का आदेश

संभाग के सभी डीईओ को जारी पत्र में लिखा है, उपरोक्त विषयान्तर्गत संदर्भित आदेशों के तहत् शिक्षक, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) (नियमित, एल०बी०) की पदोन्नति प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) के पद पर की जाकर पदोन्नति आदेश जारी किये गये है। पदोन्नत शिक्षकों में किनके द्वारा टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है उनकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 09 अप्रैक.2026 को प्रातः 11:00 बजे तक इस कार्यालय में हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में अनिवार्यतः उपलब्ध करावें ।

 



जेडी ने इनको दी जानकारी

. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।

. कमिश्नर, बस्तर संभाग जगदलपुर।

. समस्त कलेक्टर, बस्तर संभाग।

. समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बस्तर संभाग जानकारी तत्काल तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

Tags:    

Similar News