CG में आंगनबाड़ी सहायिका का किडनैप: ड्यूटी पर जा रही थी, तभी कार सवारों ने कर लिया अपहरण

Korea kidnapping News: कार सवार अज्ञात बदमाशों ने आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण कर लिया।

Update: 2026-04-08 12:16 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news 

कोरिया 08 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कोरिया में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार सुबह कार सवार अज्ञात बदमाशों ने आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण कर लिया। आंगनबाड़ी सहायिका ड्यूटी पर जा रही थी तभी उसका अपहरण किया गया। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला बैकुंठपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कब और कैसे हुआ अपहरण ?

जानकारी के मुताबिक, आशा प्रजापति आंगनबाड़ी केंद्र चेर में सहायिका के पद पर पदस्थ है। बुधवार सुबह वो घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी, तभी सफेद अल्टो कार सवारों ने उसे खींंचकर अपनी कार में बिठा लिया और फरार हो गए। लोगों ने जब महिला का अपहरण होते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना उसके पति को दी। सूचना मिलते ही पति सरपंच के साथ बैकुंठपुर सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया ? 

घटना की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि आशा प्रजापति का परिचित विरेंद्र बसोर अपहरण की इस साजिश में शामिल है। पीड़िता के साथ ही आरोपी विरेंद्र बसोर का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने कॉल डिटेल्स के साथ ही सीसीटीवी की जांच भी शुरु कर दी है।

Tags:    

Similar News