पहले दिन शादी की खुशी और दूसरे दिन मातम का माहौल! पार्टी के दूसरे दिन पड़ाेसियों ने कर दिया जानलेवा हमला

CG Crime News: यह तो कल्पना से बाहर की बात है, जिस घर में शादी की खुशियां बिखरी हो, रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों की आवाजाही के कारण घर में रौनक हो, यही रौनक और खुशियां एकाएक दुख और मातम में बदल जाए तो इसे क्या कहेंगे। खुशियाें पर किसी की नजर लग गई। पार्टी के दूसरे दिन पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

Update: 2026-04-08 07:16 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर। 8 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी पार्टी के दूसरे दिन पीड़ित परिवार परिवार और रिश्तेदारों के बीच हंसी खुशी समय काट रहे थे, पड़ोसियों की नजर लग गई। मामली बात पर पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी,राड और हंसिया के हमले से चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों का सिम्स में इलाज चल रहा है। एक महिला की हालत बेहद खराब है, इलाज के लिए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए क्या है मामला?

पेंडारी निवासी पीड़ित राजा बघेल ने थाने में शिकायत कर बताया, 6 अप्रैल की रात तकरीबन 8 बजे वह अपने घर में था। परिवार के सदस्य घर के बाहर खड़े हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल, सुमित्रा बघेल और उनके परिजन गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर जब वह बाहर निकला तो देखा, आरोपी उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर रहे हैं और माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

विवाद के बीच आरोपी घर गए और हथियार लेकर आ धमके

राजा बघेल ने पुलिस को बताया, विवाद के दौरान आरोपी घर गए और हथियार लेकर आ गए। लक्ष्मण बघेल लाठी, अर्जुन बघेल कुल्हाड़ी और दिलीप बघेल हंसिया लेकर पहुंचे और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित को भी धमकाया गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई, घर के सदस्य जान बचाकर भागते रहे। इस हमले में हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला की हालत गंभीर, इलाज के लिए रायपुर रेफर

घटना में घायल एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, महिला अब तक होश में नहीं आई है। चिकितसकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सिम्स में जारी है।

Tags:    

Similar News