रिटायर्ड ASI के घर दूसरी मर्तबे चाेरों ने बोला धावा, बेटे की बारात लेकर गए थे, सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
CG Crime News: छत्तीसगढ़ कोरबा में रिटायर्ड ASI के घर दूसरी मर्तबे चोरी की घटना हो गई। एएसआई बेटे की बारात लेकर गए थे और चाेरों ने सुने मकान का ताला तोड़ा और घर में रखे 20 हजार रुपये, लैपटॅाप और कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
कोरबा। 8 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ कोरबा में रिटायर्ड ASI के घर दूसरी मर्तबे चोरी की घटना हो गई। एएसआई बेटे की बारात लेकर गए थे और चाेरों ने सुने मकान का ताला तोड़ा और घर में रखे 20 हजार रुपये, लैपटॅाप और कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया। पहली चोरी के बाद एएसआई ने सीसीटीवी कैमरे लगवाया था, इस बार चोरों ने डीवीआर को ही उठा कर ले गए।
छत्तीसगए़ के कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए थे, सुने मकान पर चोरों ने तब धावा बोल दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
चोरी की घटना की जानकारी बुधवार सुबह मिली। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मकान मालिक गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया, उनके बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही है और वे मंगलवार रात बारात लेकर निकले थे।
उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। एएसआई ने पुलिस को बताया, घर में 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था। चोरी हुए सामान की सही जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही पता चल पाएगी।
10 लाख रुपये ज्वेलरी और कैश ले उड़े थे चोर
गलेटबिन कुमार कुछ माह पहले ही सेवामुक्त हुए हैं। जनवरी माह में भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस बार डीवीआर को ही ले गए
पहली चोरी के बाद मकान मालिक ने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। हालांकि, इस बार चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया और जांच में उनकी मदद ली जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे हैं और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।