Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Crime: हिंसा ब्रेकिंग: बिलासपुर में दो पक्षों के बीच जानलेवा संघर्ष, महिला की हत्या, 7 गंभीर, तनाव के बाद फोर्स तैनात

CG Crime: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रतनपुर थाना के गांव में अवैध संबंध के शक में दो पक्षों के बीच जानलेवा संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी है। हमले में सात की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Bilaspur Crime: हिंसा ब्रेकिंग: बिलासपुर में दो पक्षों के बीच जानलेवा संघर्ष, महिला की हत्या, 7 गंभीर, तनाव के बाद फोर्स तैनात
X
By Ragib Asim

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रतनपुर थाना के गांव में अवैध संबंध के शक में दो पक्षों के बीच जानलेवा संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी है। हमले में सात की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बिलासपुर के अस्पताल में गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति है। ऐतिहात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो पक्षों के बीच हुए आपसी और जानलेवा विवाद में एक बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी गई। इस विवाद में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में ग्रामीणों के अलावा शहरवासियों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई है। अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच अवैध संबंध की आशंका को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीन आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सनसनी फैलाने वाली घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव का है।



पढ़िए क्या है मामला

पेंडरवा गांव निवासी शेख सलीम का गांव की एक महिला से कथित अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहा-सुनी और झगड़े हो चुके थे। बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते नरेश श्रीवास और उसके दो बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान जो सामने आया, उस पर ही जानलेवा हमला करते रहे। हमले में बुजुर्ग महिला मुराद बी (60 साल) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसकी आंख तक निकाल ली और उसे मौत के घाट उतार दिया।


7 लोगों की हालत बेहद गंभीर

जानलेवा हमले में दूसरे पक्ष के कुल 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

ये हुए घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहान, परी परवीन, अलीशा परवीन, सना परवीन, साहिस्ता परवीन शामिल हैं।

एसएसपी पहुंचे घटना स्थल पर, गांव में सुरक्षा के पूरे इंतजाम

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव में हालात तनावपूर्ण देखे गए, जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।


आरोपियों ने किया सरेंडर

हत्याकांड के बाद तीनों आरोपी पुलिस थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राज्यपाल का दौरा बताकर पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story