Raipur News: सफाई कर्मचारी से कांस्टेबल ने की मारपीट, पीड़ित का आरोप- पूछताछ के नाम पर थाने लाया और तोड़ा हाथ, निलंबित करने की मांग
Raipur News: सफाई कर्मचारी से कांस्टेबल के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूछताछ के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया।
Raipur News: रायपुर। रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी पर सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपी लगाया कि पूछताछ के नाम पर उसे थाने लाया गया और फिर उससे साथ आरक्षक ने जमकर मारपीट की। घटना में उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। कर्मचारी से मारपीट की शिकायत को लेकर सफाई कर्मचारियों और परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है।
जानिए क्या था मामला
पीड़ित सफाई कर्मी जुगे माचखंड के मुताबिक, मंगलवार की सुबह अभनुपर थाने में पदस्थ आरक्षक हुलास साहू उसके घर पहुंचा और चोरी के एक मामले में उसे पूछताछ के सिलसिले में थाने ले गया। यहां पर उससे पूछताछ के नाम पर जमकर मारपीट की गई।
मारपीट की घटना में उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। मारपीट की घटना से आहत परिजन, सफाई कर्मचारी, मोहल्ले के लोग गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और दोषी आरक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेड़ किया जाए। कांस्टेबल के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को अश्वासन दिया है कि मामले में जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर कांस्टेबल दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।