CG कंटेंट क्रिएटर को किडनैप और गैंगरेप की धमकी, नशा मुक्ति ग्रुप की आड़ में फैलाई अश्लीलता, निवेदिता ने शेयर किया VIDEO

Content Creator Nivedita Mandavi
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

Content Creator Nivedita Mandavi: छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी मिली है।

कोंडागांव 08 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई है। इंस्टाग्राम में नशा मुक्ति ग्रुप बनाकर निवेदिता को उसमें जोड़ा गया और फिर लड़के निवेदिता का फोटो शेयर कर अपहरण और गैंगरेप की बात करने लगे, जिसके बाद निवेदिता ने इसकी शिकायत केशकाल थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे सामने आया मामला ?

जानकारी के मुताबिक, निवेदिता मंडावी को सो कॉल्ड नशा मुक्ति (डि एडिक्शन) इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में लड़कों ने निवेदिता की फोटो शेयर की और न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया बल्कि उसके अपहरण के साथ गैंगरेप की बातें भी की गई। चैट लिक होने के बाद निवेदिता ने इसकी शिकायत केशकाल थाने में कर दी।



थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल का इस मामले में कहना है कि इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट करने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ रायपुर में जीरो में अपराध दर्ज हुआ था। उसके बाद केशकाल में मामले की रिपोर्ट की गई। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

निवेदिता मंडावी कौन है ?

निवेदिता मंडावी बस्तर क्षेत्र की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर निवेदिता आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा और रीति रिवाज की जानकारी शेयर करती है। इतना ही नहीं निवेदिता ने वीडियो और रील्स के जरीए बस्तर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। निवेदिता के इंस्टाग्राम पर 58.9 हजार फॉलोअर्स है।

Tags

Next Story