सौम्या,केके श्रीवास्तव व देवेंद्र डडसेना के विरुद्ध EOW ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया पूरक चालान, ये लगाए आरोप

CG Liquor Scam: EOW राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर ने शराब घोटाला प्रकरण में बुधवार 08 अप्रैल .2026 को विशेष न्यायालय में तीन गिरफ्तार आरोपियों सौम्या चौरसिया, केके. श्रीवास्तव एवं देवेन्द्र डडसेना के विरुद्ध स्पेशल कोर्ट में नवम पूरक चालान प्रस्तुत किया।

Update: 2026-04-08 13:53 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर।8 अप्रैल 2026| EOW राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर ने शराब घोटाला प्रकरण में बुधवार 08 अप्रैल .2026 को विशेष न्यायालय में तीन गिरफ्तार आरोपियों सौम्या चौरसिया, केके. श्रीवास्तव एवं देवेन्द्र डडसेना के विरुद्ध स्पेशल कोर्ट में नवम पूरक चालान प्रस्तुत किया। जिन तीन आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू ने पूरक चालान पेश किया है, उसमें उनके द्वारा किए गए अपराध का भी जिक्र किया है। बता दें, शराब घोटाला प्रकरण में अब तक 51 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है

उगाही के रकम को एक से दूसरी जगह पहुंचाने का किया काम

आरोपी देवेन्द्र डडसेना, जो राजीव भवन का पुराना एकाउंटेंट रहा है, के संबंध में जांच के दौरान यह प्रमाणित हुआ है, उसके द्वारा शराब घोटाले तथा अन्य स्रोतों से एकत्र की गई अवैध राशि को राजीव भवन में प्राप्त करने, सुरक्षित रखने तथा निर्देशानुसार आगे भेजने जैसे कार्य किए गए। इस प्रकार उसने आपराधिक षड़यंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सिंडिकेट को सहयोग प्रदान किया।

अवैध धन को खपाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ के.के. श्रीवास्तव के संबंध में यह प्रमाणित हुआ है, उसने जानबूझकर सिंडिकेट के अवैध उगाही तंत्र के माध्यम से षड़यंत्रपूर्वक किए गए इस बड़े आर्थिक अपराध में सक्रिय भूमिका निभाई। उसके द्वारा अवैध नगद राशि के उठाव, एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने, उसके व्यवस्थापन, संभावित निवेश एवं खपाने तथा अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित करने जैसी गतिविधियों में सहभागिता की गई, जिससे वह इस संगठित अपराध का हिस्सेदार बना।

शराब घोटाला सिंडिकेट को संरक्षण दिया, पद का दुरुपयोग का आरोप

तत्कालीन उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, सौम्या चौरसिया के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह प्रमाणित हुआ है, उसने अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए शराब घोटाला सिंडिकेट को संरक्षण, समन्वय, प्रशासकीय सुविधा एवं समर्थन प्रदान किया। साथ ही अपराध में उसकी सक्रिय संलिप्तता, अवैध लाभ प्राप्त करने तथा षड़यंत्र के माध्यम से शासन के राजस्व को अपूर्णीय क्षति पहुंचाने वाली भूमिका प्रमाणित हुई है।

शराब घोटाला,EOW जांच, टाइम लाइन

  • शराब घोटाला प्रकरण में 08 अप्रैल 2026 को ईओडब्ल्यू ने विशेष न्यायालय में नवम पूरक चालान पेश किया।
  • नवम पूरक चालान तीन गिरफ्तार आरोपियों, सौम्या चौरसिया, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ के.के. श्रीवास्तव एवं देवेन्द्र डडसेना – के विरुद्ध पेश किया गया।
  • प्रकरण में अब तक कुल 51 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।
  • देवेन्द्र डडसेना द्वारा अवैध राशि को प्राप्त करने, सुरक्षित रखने एवं निर्देशानुसार आगे भेजने जैसे कार्य किए जाने का प्रमाणित हुआ है।
  • केके. श्रीवास्तव द्वारा अवैध नगद राशि के उठाव, परिवहन, व्यवस्थापन, निवेश/खपाने तथा प्रभाव के दुरुपयोग के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाई।
  • सौम्या चौरसिया द्वारा अपने शासकीय पद का दुरुपयोग कर शराब घोटाला सिंडिकेट को संरक्षण, समन्वय, प्रशासकीय सुविधा एवं समर्थन प्रदान करना प्रमाणित हुआ है।
  • बता दें, शराब घोटाले में संलिप्त शासकीय, अशासकीय, राजनैतिक व्यक्तियों तथा संबंधित संस्थाओं, फर्मों एवं कंपनियों के विरुद्ध EOW की जांच चल रही है।
Tags:    

Similar News