प्रिंसिपल को नोटिस, 9 की जगह 4 अप्रैल को ले ली गणित की परीक्षा, डीईओ ने प्रिंसिपल को जारी किया शोकॉज नोटिस....

CG School Education News: 12 वीं बोर्ड का हिंदी प्रश्न पत्र लीक के हाेने के बाद शुक्रवार को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेशभर में बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को हिंदी का दोबारा परीक्षा दिलानी पड़ी।

Update: 2026-04-10 08:52 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

बिलासपुर। 10 अप्रैल 2026| 12 वीं बोर्ड का हिंदी प्रश्न पत्र लीक के हाेने के बाद शुक्रवार को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेशभर में बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को हिंदी का दोबारा परीक्षा दिलानी पड़ी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक प्रिंसिपल की लापरवाही के चलते 11वीं गणित का पर्चा तय समय से चार दिन पहले ले लिया गया। गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षा का रद्द कर दिया है। डीईओ ने इस लापरवाही के लिए प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

पेपर लीक होने की घटनरा के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऐतिहात बरतते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया था। यह पहली बार देखने को मिला जब बोर्ड ने गोपनीय सामग्री के साथ वन टाइम लॉक सिस्टम लगाया गया था। वन टाइम लॉक सिस्टम को परीक्षा के दिन ही काटकर खोला गया। बोर्ड ने इस बार पेपर लीक ना हो इसके मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में प्रश्न पत्र को वन टाइम लॉक सिस्टम के तहत ओपन करने का निर्देश दिया था। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बोर्ड ने प्रदेशभर के केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा है, परीक्षा सामग्री थाने में जमा कर पावती माशिमं को भेजें। खोलने और वितरण के दौरान भी शिक्षकों के हस्ताक्षर को अनिवार्य कर दिया है।

11वीं गणित परीक्षा रद्द, 11 को होगी दोबारा परीक्षा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कक्षा 11वीं की गणित परीक्षा में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई है। कोटा ब्लॉक के केंदा हाई स्कूल में तय तिथि से पहले 4 अप्रैल को परीक्षा ले ली गई। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को रद्द करते हुए नई तिथि 11 अप्रैल तय कर दी है। डीईओ विजय टांडे को 7 अप्रैल को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद 8 अप्रैल को परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया। लापरवाही के आरोप में केंदा केंदा हाई स्कूल के प्राचार्य एम. मिंज को डीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News