एक हादसे में कांस्टेबल का परिवार खत्म, 2 कारों की टक्कर से 6 लोगों की मौत, जानिए आखिर कैसे हुआ हादसा

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का पूरा परिवार खत्म हो गया. उनके परिवार के चार लोग और दो रिश्तेदार की मौत हो गयी.

Update: 2026-04-10 06:50 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Kanker Road Accident: 10 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का पूरा परिवार खत्म हो गया. उनके परिवार के चार लोग और दो रिश्तेदार की मौत हो गयी. 

दो कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. गुरुवार (10 अप्रैल) की रात नाथिया नवागांव के पास नेशनल हाईवे 30 पर हादसा हुआ है. कॉन्स्टेबल की कार समेत दो कार की आपस में टक्कर होने से कॉन्स्टेबल के परिवार की कार में सवार पुरे परिवार की मौत हो गयी. जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं.     

कॉन्स्टेबल के परिवार के लोगों की गयी जान 

मृतकों की पहचान कांकेर के उड़कुडा का रहने वाले कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम (50 वर्ष), कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के दामाद शगुनदास नेताम (दामाद), बहन मकतुला नेताम (48 वर्ष), भांजा वंश नेताम (7 वर्ष), रिश्तेदार दीना यादव (40 वर्ष) और जहुरा जुर्री (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में नाथिया नवागांव निवासी मुरहा उसेंडी (26), उदित जुर्री (26) और ड्राइवर विश्वजीत नेताम (25) शामिल हैं. 

कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक़, कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम अन्य सदस्यों के साथ कार से चीवरांज में शादी समारोह में गए थे. देर रात सभी शादी से लौट रहे थे. इसी बीच नाथिया नवागांव के पास उनकी कार की टक्कर से सामने से आ रही कार से हो गयी. सामने से आ रही कार तेज रफ़्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करते समय टकरा गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहाँ से इलाज के लिए रायपुर रेफ़र कर दिया गया है. वहीँ, शवों को स्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल घटना की जांच जारी है. 



Tags:    

Similar News