कुएं में बोरी में बंद मिली लाश, शव का चेहरा कुचलकर पत्थरों से बांधकर फेंका, 25 दिन पुरानी लग रही बॉडी

Mahasamund Crime News: महासमुंद जिले के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द में युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Update: 2026-04-10 04:57 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Mahasamund Crime News: 10 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगातार चोरी, अपरहरण, मर्डर  जैसी वारदात सामने (CG Crime) आ रहे हैं. इसी बीच महासमुंद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ लभरा खुर्द में कुएं से युवक की लाश मिली है.

 कुएं में मिली युवक की लाश

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है. गुरुवार 9 अप्रैल की सुबह की घटना है. यश पोल्ट्री फॉर्म के पास कुएं में युवक की लाश मिली है. युवक की लाश बोर बंद थी. साथ ही घटनास्थल से खून से सनी शर्ट और महिलाओं का लेगिंग मिला है. 

हत्या के बाद बोरी में बांधकर फेंका  

जानकारी के मुताबिक़, विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के यश चंद्राकार के पोल्ट्री फार्म के पास से काफी दिन से बदबू आ रही थी. बदबू से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी. जिसके बाद सरपंच के कहने पर कोटवार गंगा राम कुर्रे कुएं की तरफ गया. वहां से सफ़ेद बोरी तैरती मिली जिसमे से बदबू आ रही थी.

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जब कुएं से बोरी निकालकर को खोला गया, तो उसमें अज्ञात युवक का शव मिला. शव आधा सड़ चूका था. किसी ने बेरहमी से ह्त्या की थी. मारकर पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचलकर बोरे में डालकर पत्थरों से बांधकर फेंक दिया.

घटनास्थल से मिली खून से सनी शर्ट और महिला के कपड़े 

युवक की उम्र 30-35 वर्ष है जबकि लाश लगभग 20 से 25 दिन पुराना है. शव के सिर और कंधे के पीछे गहरे चोट के निशान मिले हैं. उसके जेब से 100 और 200 रुपए के नोट मिले हैं. इतना ही नहीं पास से खून से सनी शर्ट और महिलाओं का लेगिंग मिली है.

 पुलिस कर रही मामले की जांच 

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही इस खौफनाक मर्डर केस का खुलासा हो जायेगा. 


Tags:    

Similar News