CG Crime News: साथ जीने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़ा एकसाथ झूल गया फांसी के फंदे पर, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

CG Crime News: साथ जीने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़ों ने ऐसा क्या हुआ, एकसाथ एक ही फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया। ऐसा भी नहीं, दोनों के प्यार के रास्ते घर वाले आड़े रहे थे या फिर परिजन। दोनों के प्रेम को घर वालों ने भी सहजता के साथ स्वीकार कर लिया था, सगाई भी कर दी थी। शादी में कुछ लेट हो रहा था।

Update: 2026-04-09 13:18 GMT


CG Crime News Hindi: रायगढ़। साथ जीने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़ों ने ऐसा क्या हुआ, एकसाथ एक ही फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया। ऐसा भी नहीं, दोनों के प्यार के रास्ते घर वाले आड़े रहे थे या फिर परिजन। दोनों के प्रेम को घर वालों ने भी सहजता के साथ स्वीकार कर लिया था, सगाई भी कर दी थी। छह महीने दोनों की सगाई भी हो गई थी। शादी में कुछ लेट हो रहा था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी जोड़ों ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों की सगाई हो गई थी। बताया जा रहा है, शादी में देरी होने के चलत दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में दोनों की लाश एक ही फंदे में पेड़ पर लटकी मिली। घटना छाल थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, लड़के ने अपने घरवालों से नई बाइक खरीदने 20 हजार लिए थे, लेकिन उसने 16 हजार खर्च कर दिए। शादी के लिए अलग पैसे मांग रहा था। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार पैसे नहीं होने के कारण शादी के लिए रुका था।

पढ़िए क्या है मामला

परमेश्वरी अगरिया (20) रानीखेत की रहने वाली थी। रामकुमार अगरिया (25) भुंडीबाहरी का रहने वाला था। 2024 में एडू के रास्ते में नाले पर पुल बन रहा था। उसी समय रामकुमार मजदूरी पर जाता था, तभी उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई। साल भर के अफेयर के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घर वाले भी मान गए थे। परमेश्वरी अगरिया (20) के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब 6 महीने पहले लड़के के घरवाले सगाई के लिए आए थे, तब दोनों की सगाई हुई। लेकिन उसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई, जबकि कई बार कहा गया। लड़के का उनके घर आना-जाना था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

8 अप्रैल की सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर ही दोनों के मोबाइल फोन मिले हैं, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

छाल थाना प्रभारी मदन पाटले ने बताया, फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Tags:    

Similar News