Balod News: रेलवे ट्रैक पर गिरी सवारियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी, जानिए फिर क्या हुआ

Balod News: छत्तीसगढ़ में सवारियों से भरी बस रेलवे ट्रेक पर जा गिरी। हादसे के दौरान 30 यात्री बस में सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Update: 2026-04-09 13:16 GMT

Balod News: बलोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सवारियों से भरी बस रेलवे ट्रेक पर जा गिरी। हादसे के वक्त बस के अंदर करीब 30 यात्री सवार थे। घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिनका रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी यात्री सकुशल है। हादसे के बाद से बस चालक फरार है, जिसे पुलिस की टीम तलाश कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पायल ट्रेवेल्स की बस दुर्ग से 30 यात्रियों को लेकर दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के पास बस का स्टेयरिंग काम करना बंद कर दिया। स्टेयरिंग फेल होने से चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बस सीधे सड़क किनारे खाई के नीचे रेलवे ट्रेक पर जा गिरी।

इस हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया।

पुलिस और राहगीरों की मदद से बस सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सभी यात्री सकुशल है।

वहीं, घटना को लेकर कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान अगर पटरियों से ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल, पुलिस, रेलवे के कर्मचारियों और राहगीरों की मदद से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

हादसे के बाद से बस चालक फरार है, जिसे पुलिस की टीम तलाश कर रही है। पुलिस ने खाई में फंसी बस को करें की मदद से बाहर निकाल लिया है। साथ ही यात्रियों को दूसरी बस से उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक रवान कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News