Durg Crime: कैरम सेंटर में चाकूबाजी, सिगरेट मांगा, नहीं दिया तो मार दिया चाकू...

Durg Crime: कैरम सेंटर में मामूली बात पर चाकूबाजी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चाकू भी आरोपियों के कब्जे से जब्त कर लिया गया है।

Update: 2026-04-09 11:50 GMT

Durg Crime: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कैरम सेंटर में विवाद के बाद आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों और पीड़ित के बीच सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मना करने पर तीन आरोपियों ने मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को गंभीर चोट लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।

जानिए पूरा मामला

बीते 7 अप्रैल को पीड़ित मोहम्मद वसी निवासी छावनी अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर मैं बैठा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पीड़ित मोहम्मद वसी से सिगरेट मांगा। नहीं देने पर आरोपी विवाद करने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया और मोहम्मद वसी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिए।

घटना में पीड़ित मोहम्मद वसी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया, जिसे मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। कैरम सेंटर के संचालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए हमला करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर लिया गया है। साथ ही तीनों आरोपियों के कब्जे से चाकू भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू, रज्जा अहमद उर्फ पप्पू है।

इस कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि दिनेश कुमार सिंह, आरक्षक विकास सिंह एवं संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने की यह अपील 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि छोटे-छोटे विवादों को बढ़ावा न दें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News