DPI ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मांगी जानकारी, प्रदेशभर के संयुक्त संचालकों को लिखा पत्र, देखें डीपीआई का आदेश

CG School Education News: लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के संयुक्त संचालकों जेडी को पत्र लिखकर प्रदेश में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की जानकारी मांगी है। डीपीआई ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जरुरी फार्मेट भी जारी किया है।

Update: 2026-04-09 12:10 GMT

CG School Education News: रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के संयुक्त संचालकों जेडी को पत्र लिखकर प्रदेश में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की जानकारी मांगी है। डीपीआई ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जरुरी फार्मेट भी जारी किया है।

डीपीआई ने प्रदेशभर के संयुक्त संचालकों को जारी आदेश में लिखा है, प्रत्येक विकासखण्ड, नगर निगम मुख्यालयों में स्थित शासकीय प्राथमिक स्तर के 153 एवं पूर्व माध्यमिक स्तर 152 अंग्रेजी माध्यम की शालाओं का संचालन किया गया है। उक्त संचालित की गई शालाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी चाही गई है। संभाग, जिला अन्तर्गत संचालित इग्नाईट (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल की जानकारी मांगी है। इसके लिए डीपीआई ने फार्मेट भी जारी कर दिया है। तय फार्मेट में ही चाही गई जानकारी उपलब्ध करानी है। यह जानकारी हार्ड और साफ्ट कॉपी भी मांगी गई है।

डीपीआई ने कुछ इस तरह मांगी है जानकारी

जिला का नाम, विकास खण्ड का नाम,शाला का नाम व यू-डाईस नम्बर अनिवार्य रूप से देना है। इसके अलावा शाला में दर्ज संख्या (अंग्रेजी माध्यम के) बालक की संख्या, शाला में दर्ज संख्या हिन्दी माध्यम,बालिका व बालक की दर्ज संख्या बतानी होगी।

शाला में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकाों की कितनी संख्या है,कितने पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में कितने शिक्षक कार्यरत हैं। इसी तरह शाला में हिन्दी माध्यम के शिक्षकों की संख्या, स्वीकृत पद और वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या। शाला भवन की स्थिति की जानकारी देनी है। भवन विहीन है या फिर भवन में शाला लग रही है। शाला भवन मरम्मत योग्य तो नहीं है, अगर है तो इसकी भी जानकारी देनी होगी। डीपीआई ने यह भी पूछा है, जिस शाला में स्कूल का संचालन किया जा रहा है वह एक पाली में संचालित हो रही है या फिर दो पालियों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है।

स्कूल में शौचालयों की मांगी जानकारी

डीपीआई ने स्कूलों में शौचालयों की स्थिति की जानकारी मांगी है। बालिका स्कूलों में शौचालयों को लेकर खासतौर पर फोकस किया गया है। शौचालयों की उपयोगिता को लेकर भी जानकारी देनी होगी। डीपीआई ने बंद हुए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की भी जानकारी मांगी है।

Tags:    

Similar News