Durg JEE Mains: जीईई मेंस में नकल करने छात्र ने लगाया शातिर दिमाग, नकल करने चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा था परीक्षा केंद्र
Durg JEE Mains: छत्तीसगढ़ में जेईई मेंस की परीक्षा में शाातिर मुन्नाभाई पकड़ाया है। आरोपी छात्र अपनी चप्पल को काटकर उसके अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था।
Durg JEE Mains: दुर्ग। दुर्ग के भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग काॅलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक परीक्षार्थी को नकल करने लाये गए मोबाइल के साथ पकड़ा गया। छात्र अपने चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर नकल करने परीक्षा केंद्र पहुंचा था, लेकिन गेट पर ही गार्ड ने उसे मोबाइल के साथ पकड़ लिया। दुर्ग पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। आरोपी छात्र का नाम आदित्य कुमार है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 2 अप्रैल को पार्थिवी इंजीनियरिंग काॅलेज भिलाई-3 में एनटीए जेईई मेंस परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान पहली पाली में छात्र आदित्य कुमार बायो-ब्रेक के दौरान वाशरूम गया था। 11ः28 बजे वाॅशरूम से वापस लौटा तो सुरक्षा गार्ड ने उसकी तलाशी ली।
सिक्योरिटी गार्ड ने जब मेटल डिटेक्टर से जांच को तो उसे संदेह हुआ और छात्र के चप्पल की भी जांच की गई। इस दौरान छात्र के चप्पल के अंदर एक मोबाइल फोन मिला। छात्र ने अपने चप्पल को काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपा कर परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहा था।
गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा को दी। साथ ही इसकी शिकायत थाना पुरानी भिलाई में भी की गई।
पुलिस ने मामले में धारा 09 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम
आदित्य कुमार 20 वर्ष निवासी मस्तान पारा सुकमा।
जब्त सामग्री
मोबाइल फोन
दुर्ग पुलिस की अपील, आम नागरिकों व परीक्षार्थियों से पुलिस ने अपील की है कि किसी भी परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग न करें। अगर दोपी पाए गए तो पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।