Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक में पुष्पांजलि और सबरीन टॉपर, टॉप-10 में 139 छात्र, लिस्ट देखें यहां

Bihar Board 10th Result Today : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हुआ। टॉप--10 में 139 छात्र हैं। पासिंग प्रतिशत छात्राओं का बेहतर रहा है।

Update: 2026-03-29 08:32 GMT

इमेज-एआई

Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। जमुई जिला स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की सबरीन परवीन संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर हैं।

इन दोनों ने 500 में 492 अंक हासिल किए हैं। यानी 98.4% अंक लाए हैं। बेगूसराय के नाहिद सुल्तान ने 489 नंबर स्टेट में सेकेंड टॉपर हैं। थर्ड टॉपर में दो विद्यार्थी हैं। ये बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओंकार कुमार हैं।

81.79% परीक्षार्थी हुए सफल

इस साल 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी। इनमें से 12 लाख 35 हजार 743 विद्यार्थी सफल हुए है। मतलब 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्रा पास हुए है।

छात्राओं का रिजल्ट बेहतर

छात्रों से बेहतर छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत है। 6 लाख 1 हजार 390 छात्र (48.66%) सफल हुए। वहीं, 6,34,353 छात्राएं सफल हुई हैं। इनका प्रतिशत 51.33 रहा है। लड़कियां का पासिंग प्रतिशत लड़कों से करीब 3% ज्यादा है।

टॉप-10 में 139 छात्र

टॉप-10 में 139 विद्यार्थी हैं। इनमें टॉप-5 में 13 छात्र हैं। इनमें 7 लड़के हैं। टॉप-6 से 10 में 126 विद्यार्थी हैं। टॉप-3 में 5 विद्यार्थी हैं। इनमें 3 लड़कियां हैं।












इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com

एसएमएस करभी देख सकते हैं रिजल्ट

जिनके पास इंटरनेट की सुविधा या स्मार्टफोन नहीं है, वे SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR10 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें। स्कोर कार्ड मोबाइल पर आएगा।

पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

2025 में रिजल्ट 29 मार्च को जारी हुआ था। 82.11% परीक्षार्थी पास हुए थे। टॉपरों में पहला स्थान साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% और लड़कियों का 80.67% था।

Tags:    

Similar News