CG Teacher News: शिक्षा मंत्री से शिक्षकों की 15 मिनट मुलाकात...टेट, भर्ती, पदोन्नति नियम समेत अन्य विषयों पर चर्चा, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री से शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की कई समस्याओं को लेकर मुलाकात की। शिक्षकों और शिक्षा मंत्री की यह मुलाकात पूरे 15 मिनट चली।

Update: 2026-03-27 08:53 GMT

CG Teacher News: शालेय शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की और निराकरण की मांग की। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सकारात्मक संकेत देते हुए संगठन से और सुझाव मांगे हैं तथा मांग पत्र के निराकरण हेतु अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिये।

प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट निर्णय पर TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों की चिंताओं से शिक्षा मंत्री को अवगत कराया और मांग की कि RTE के पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त रखने व उसके बाद वाले किसी भी शिक्षक का अहित न हो ऐसी विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाये। मंत्री ने भरोसा दिया कि किसी शिक्षक का अहित नहीं होने देंगे, हम ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास करेंगे।

प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने कहा कि संगठन ने मांग किया कि भर्ती पदोन्नति नियम 2026 में है व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। नया नियम विभाग के पौने 2 लाख शिक्षक एल बी संवर्ग के साथ पक्षपात करते प्रतीत हो रहा है, किसी खास वर्ग को उपकृत करने का कुत्सित प्रयास नजर आ रहा है। संगठन की नाराजगी पर मंत्री ने संगठन से भर्ती पदोन्नति नियम पर विस्तृत सुझाव मांगा तथा उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी और प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन ने विवादित युक्तियुक्तकरण मामले को अब नस्तीबद्ध करने की मांग की। पीड़ित शिक्षकों को पूर्व पदस्थापना पर रखकर उनके लंबित वेतन को प्रदाय करने की माँग संगठन ने की जिस पर मंत्री से उचित कार्यवाही का आश्वासन मिला। प्राचार्य के 10% पद पर शीघ्र विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग पर कार्यवाही आगे बढाने के निर्देश भी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

उपरोक्त मांगो के संदर्भ में शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल और शिक्षा मंत्री की हुई।सकारात्मक और विस्तृत चर्चा निश्चित तौर पर सुखद परिणाम देगी।

ये रहे मौजूद

शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेश सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,बिजेंद्रनाथ यादव,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,उपेंद्र सिंह,पवन साहू,मनोज पवार,देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके,अब्दुल आसिफ खान,सरवर हुसैन,कुलदीप सिंह चौहान,नेमीचंद भास्कर,राजेश यादव,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा,विजय जाटवर, शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन,द्वारिका भारद्वाज, आदि पदाधिकारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Tags:    

Similar News