CG 12th Hindi Exam Cancelled: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द: पेपर लीक मामले में माशिमं का बड़ा निर्णय, हिंदी का पेपर निरस्त... अब इस तारीख को होंगा एग्जाम
CG 12th Hindi Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक मामले में माशिमं ने बड़ा निर्णय लिया है। 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।
CG 12th Hindi Exam Cancelled: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं के हिंदी पेपर की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने लिया है। अब यह परीक्षा नये समय सारणी के आधार पर होगी।
दरअसल, 14 मार्च को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल के द्वारा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई गई थी। 15 मार्च की शाम पांच बजे छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप पर दावा किया गया कि 13 मार्च को हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र पर्चा लीक किया गया था। व्हाट्सएप ग्रुप में दावा किया गया था कि हिन्दी विषय के बी-सेट प्रश्नपत्र के प्रश्न और 14 मार्च को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र के समान ही थे।
इधर, वायरल चैट को लेकर छात्र संगठनों ने जमकर विरोध किया था। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।
विरोध बढ़ता देख पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की है। पेपर लीक प्रकरण की जांच अभी जारी है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं हिंदी पेपर की परीक्षा को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
नीचे देखें माशिम द्वारा जारी किया आदेश