CG Tet News: जेडी ने डीईओ को जारी किया पत्र, पूछा- पदोन्नति के दायरे वाले कितने कैंडिडेट ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की? शिक्षक नेता केदार जैन बोले-हमारी सेवा समाप्ति का आदेश भी...

CG Tet News: पदोन्नति के दायरे में आने वाले कितने शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है, इसकी जानकारी बस्तर संभाग के जेडी ने डीईओ से मांगी है। इस आदेश का संयुक्त शिक्षक संघ ने विरोध किया है। साथ ही चेतावनी दी हैं कि टीईटी के विरोध में आने वाले समय में बड़ा प्रदर्शन उनके द्वारा किया जाएगा।

Update: 2026-04-09 09:19 GMT

CG Tet News: रायपुर। पिछले दिनों बस्तर संभाग में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। अब बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने आदेश जारी कर सभी डीईओ से जानकारी मांगी है कि कितने पदोन्नत कैंडिडेट ने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। जेडी ने यह आदेश 8 अप्रैल को जारी किया है, जिसका विरोध छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने वीडियो जारी कर कहा कि 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया, उससे छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षक जो टेट प्रभावित है, उनका भविष्य संकट में आ गया है। अब जेडी बस्तर द्वारा एक आदेश जारी कर कहा कि पदोन्नति के दायरे में जो शिक्षक आ रहे, वे कीतने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। इसकी जानकरी जेडी ने मांगी है।

केदार जैन ने कहा कि अभी तो बस्तर संभाग में यह आदेश जारी हुआ है। धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिलों के लिए भी ऐसा ही आदेश जारी होगा। हो सकता है आगे हमारी सेवा समाप्ति का आदेश भी जारी हो जाए और हो सकता है हमारी पदोन्नति भी रूक जाए?

केदार जैन ने कहा कि हमने टेट को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया आगे भी इस विषय में हम लोग प्रदर्शन कर रहे है। अप्रैल माह के अंत में भी इस विषय को लेकर बड़ा प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में करेंगे। केदार जैन ने सभी शिक्षक संगठनों से अपील कर एक बैनर तले एकजुट होने का आव्हान किया है।

नीचे देखें टेट प्रभावित शिक्षकों से केदार जैन की अपील का वीडियो...


देखें जेडी का आदेश...



 



Tags:    

Similar News