CG में भीषण सड़क हादसा: NH-30 पर दो कारों की हुई टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गम्भीर
Kanker Accident News: कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाथिया नवागांव के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
इमेज- इंटरनेट
Kanker Road Accident: 10 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बड़ा सड़क हादसा (Chhattisgarh Accident) हो गया. गुरुवार की देर रात नाथिया नवागांव के पास दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
दो कार आपस में टकराई
घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. गुरुवार (10 अप्रैल) की रात नाथिया नवागांव के पास नेशनल हाईवे 30 पर हादसा हुआ है. दो कार की आपस में टक्कर होने से एक कार में सवार पुरे परिवार की मौत हो गयी. जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक़, मृतक परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था. सभी कार से चीवरांज में शादी समारोह में गए थे. देर रात सभी शादी से लौट रहे थे. इसी बीच नाथिया नवागांव के पास उनकी कार की टक्कर से सामने से आ रही कार से हो गयी.
बच्चे समेत 6 लोगों की मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार एक ही परिवार के 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
हादसे की सूचना मिलते ही जिले के एसपी निखिल राखेचा भी देर रात ही मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एसपी निखिल राखेचा ने इस संबंध में बताया कि "दो कारों के बीच एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल लाया गया है. तीन लोग घायल हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है. घायलों का ईलाज जारी है. दुर्घटना में तीन महिला,दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हुई है."
दुर्घटना के संबंध में एसपी ने कहा कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल हमारी प्राथमिकता घायलों के ईलाज की हैं.