Begin typing your search above and press return to search.

भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: आपत्तिजनक हालत में मिला ग्राहक, जानिए कहां से आई थी लड़कियां और कैसे चल रहा था काम

भिलाई में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम ने एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में और सरगना समेत 8 लड़कियों को पकड़ा है।

Bhilai Sex Racket
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दुर्ग 11 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में पिछले तीन महीने से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस की टीम ने मंगलवार रात में छापेमारी कर महिला सरगना और ग्राहक के साथ ही 8 लड़कियों को पकड़ा है। बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लड़कियों को यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी में मंगलवार को स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। टीम ने एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान टीम ने एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा सरगना के साथ बंगाल और छत्तीसगढ़ की 8 लड़कियों को पकड़ा गया।

टीम को क्या सूचना मिली थी ?

जानकारी के मुताबिक, टीम को स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम ने मंगलवार रात में मौके पर अपना एक प्वाइंटर भेजकर मामले का खुलसा करने की प्लानिंग की।

कैसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा ?

प्लानिंग के तहत प्वांइटर को वहां भेजा गया और उसके इशारे करते ही टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं सरगना और 8 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले तीन महीने से अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा था।

सरगना-ग्राहक के साथ 8 लड़कियां गिरफ्तार

टीम ने जिन लड़कियों को हिरासत में लिया वे बंगाल और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की रहने वाली है। वहीं सेक्स रैकेट चलाने वाली सरगना धनवंती उर्फ रीना सिंह रावत ने इस मकान को किराए पर ले रखा था और पिछले तीन महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी। इसके अलावा एक ग्राहक अमन शेख को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि दुर्ग का रहने वाला है।

CSP ने इस मामले में क्या कहा ?

CSP सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, सरगना ने स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को किराए पर ले रखा था और यहीं से बाहर की लड़कियों को लाकर पिछले 3 महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि ग्राहकों से सौदा तय होने पर लड़कियों को दो से तीन दिन के लिए बाहर भेज दिया जाता था। मौके से एक बाइक, 12 मोबाइल, 5500 नगद, हुक्का और आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है।

देह व्यापार के लिए कौन से धारा लगती है ?

भारत में देह व्यापार को रोकने और नियंत्रण करने के लिए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 ITPA लागू होता है। अनैतिक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की खरीद-बिक्री, वेश्यालय चलाने और यौन शोषण के खिलाफ धारा 3 ,4,5,6,7,8,9 के तहत कार्रवाई की जाती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story