धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कॉलोनी वालों ने खुद मारा छापा, आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़े गए 3 युवक और 2 युवतियां
धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कॉलोनी वालों ने खुद छापा मारकर इसका खुलासा किया है और आपत्तिजनक सामान के साथ 3 युवक सहित 2 युवतियों को पकड़ा है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
धमतरी 07 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। शुक्रवार-शनिवार की रात सिविल लाइन कॉलोनी के लोगों ने एक मकान में दबिश देकर दो युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस पकड़े गए युवक और युवती से पूछताछ में जुटी हुई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शहर के सिविल लाइन कॉलोनी में बिती रात स्थानीय लोगों ने एक घर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दो युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घर में सेक्स रैकेट चलने की संभावना जताई है। पुलिस पांचों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
कैसे हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा ?
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन कॉलोनी के लोगों को कॉलोनी के ही एक मकान में संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की संभावना थी क्योंकि यहां पिछले कई दिनों से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की रात कॉलोनी वासियों ने घर में दबिश देकर दो युवती और तीन युवकों को पकड़ लिया। वहीं कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी बारामद किया गया।
मामले में पुलिस का क्या कहना है ?
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को अपने साथ कोतवाली थाना ले आई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
देह व्यापार के लिए कौन से धारा लगती है ?
भारत में देह व्यापार को रोकने और नियंत्रण करने के लिए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 ITPA लागू होता है। अनैतिक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की खरीद-बिक्री, वेश्यालय चलाने और यौन शोषण के खिलाफ धारा 3 ,4,5,6,7,8,9 के तहत कार्रवाई की जाती है।
