Begin typing your search above and press return to search.

हाईटेक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: 5 लड़कियों के साथ पकड़ाए दलाल, जानिए कैसे फिक्स होता था रेट और डेट

रांची में हाईटेक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 5 लड़कियों के साथ दलाल को भी पकड़ा है।

high tech sex racket
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

रांची 02 मार्च 2026, झारखंड की राजधानी रांची में हाईटेक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रविवार को लालपुर और चुटिया थाना समेत कई इलाकों में छापेमारी करके देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने महिला सरगना और 5 लड़कियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियां कोलकाता और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। सभी से चुटिया थाने में पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पुलिस को लालपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम गठित की गई और रविवार रात में कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी से अनैतिक काम करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान महिला सरगना और 5 लड़कियों समेत 8 लोगों को पकड़ा। ये सभी कोलकाता और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

रांची SSP राकेश रंजन को मिली थी ये सूचना

रांची SSP राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि शहर के कई इलाकों में बाहर से लड़कियां बुलाकर होटल और किराए के मकान में रख कर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई के निर्देश के बाद सिटी पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने टीम गठित की और रविवार रात में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

छापेमारी से मचा हड़कंप

सिटी पुलिस अधीक्षक पारस राणा के नेतृत्व में टीम ने रविवार रात में लालपुर और चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने महिला सरगना और 5 लड़कियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को दलाल मंदीप और पीयूष पश्चिम बंगाल और कोलकाता से रांची लेकर आए थे। इन लड़कियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र के होटलों में रखकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।

कैसे चलता था देह व्यापार ?

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि व्हाट्सप्प पर लड़कियों की फोटो भेजकर रेट और डेट फिक्स की जाती थी। ग्राहकों के बताए जगह पर भी उन्हें भेजा जाता था। वहीं लड़कियों को एक रात के लिए 2 हजार रूपए दिए जाते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए 8 लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

देह व्यापार के लिए कौन से धारा लगती है ?

भारत में देह व्यापार को रोकने और नियंत्रण करने के लिए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 ITPA लागू होता है। अनैतिक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की खरीद-बिक्री, वेश्यालय चलाने और यौन शोषण के खिलाफ धारा 3 ,4,5,6,7,8,9 के तहत कार्रवाई की जाती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story