Begin typing your search above and press return to search.

अलीगढ़ क्राइम: स्पा सेंटर की आड़ में भाई-बहन चला रहे थे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती, पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसे मुख्य आरोपी ऋषभ

Aligarh Spa Raid center : मैरिस रोड के एक स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. यहाँ भाई-बहन मिलकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे, जहाँ पुलिस ने छापेमारी कर संचालक और ग्राहकों समेत 9 लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया. केबिन के अंदर का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई.

अलीगढ़ में जिस्मफरोशी का धंधा : भाई-बहन ने मसाज सेंटर को बनाया अय्याशी का अड्डा, केबिन के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियां
X

अलीगढ़ में जिस्मफरोशी का धंधा : भाई-बहन ने मसाज सेंटर को बनाया अय्याशी का अड्डा, केबिन के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियां

By Uma Verma

Aligarh Spa Sex Racket Case : अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मैरिस रोड जैसे पॉश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. क्वार्सी थाना क्षेत्र के ब्लू मून स्पा पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 3 लड़कियां, संचालक और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस अनैतिक धंधे को एक भाई और बहन मिलकर संचालित कर रहे थे.

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

शहर के स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस को मैरिस रोड स्थित एमएस प्लाजा के ब्लू मून स्पा पर शक हुआ. सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने कार्रवाई से पहले एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा ताकि वहां की हकीकत का पता चल सके. जब इस बात की पुष्टि हो गई कि मसाज के नाम पर वहां देह व्यापार हो रहा है, तो पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ टीम ने अचानक धावा बोल दिया.

केबिन के अंदर का नजारा देख उड़े होश

पुलिस जब स्पा सेंटर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था. कहने को तो वह मसाज सेंटर था, लेकिन वहां मसाज टेबल की जगह छोटे-छोटे आधा दर्जन केबिनों में बेड लगे हुए थे. छापेमारी के दौरान कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले. तलाशी में रिसेप्शन काउंटर और कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और स्पा से जुड़े कई सामान बरामद किए गए. जांच में सामने आया कि यहां ग्राहकों से एक घंटे की सर्विस के लिए 1000 से 3000 रुपये तक वसूले जाते थे.

शहर की ही युवतियां निकलीं शिकार

इस मामले में पकड़ी गई तीनों युवतियां अलीगढ़ शहर के क्वार्सी इलाके की ही रहने वाली हैं. इनमें से दो तो आपस में सगी बहनें हैं. पूछताछ में युवतियों ने बताया कि स्पा की संचालिका ने उन्हें पहले केवल मसाज के काम के लिए रखा था, लेकिन बाद में ज्यादा पैसों का लालच देकर उन्हें इस दलदल में धकेल दिया. पुलिस के अनुसार, यह पहली बार है जब स्थानीय लड़कियां इस तरह के रैकेट में शामिल पाई गई हैं, वर्ना अक्सर बाहर के शहरों जैसे दिल्ली या बंगाल की लड़कियां ही पकड़ी जाती थीं.

कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से संचालक ऋषभ सिंह और पांच ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. ग्राहकों में इटावा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के युवक शामिल हैं, जो शहर में पढ़ाई हैं. पुलिस ने स्पा सेंटर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर दिया है. पकड़े गए युवकों और संचालक को जेल भेज दिया गया है, जबकि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है. पुलिस फरार चल रही मुख्य संचालिका ऋषभ की बहन की तलाश में जुटी है.


हाल ही में भोपाल से भी आया था ऐसा मामला

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी. यहाँ दो सगी बहनों द्वारा संचालित किए जा रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर से रैकेट का पर्दाफाश किया था. यह दोनों बहनें मसाज के नाम पर ग्राहकों को बुलाती थीं और फिर उन्हें अनैतिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करती थीं. छापेमारी के दौरान केबिनों से आपत्तिजनक हालत में कई युवक-युवतियां पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. जांच में सामने आया कि ये बहनें गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का नेटवर्क चला रही थीं.


Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story